स्पोर्ट्स

ETPL: फिल्मों के बाद क्रिकेट के मैदान पर जॉन अब्राहम की एंट्री, बने इस टीम के मालिक

ETPL: जॉन अब्राहम का खेल से पुराना नाता है। वे इंडियन सुपर लीग (ISL) में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC के मालिक भी हैं। अब क्रिकेट में निवेश कर उन्होंने यूरोपियन मार्केट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

Image

जॉन अब्राहम (फोटो साभार- ETPL)

ETPL: बॉलीवुड एक्शन स्टार जॉन अब्राहम अब क्रिकेट की पिच पर भी नजर आएंगे। जॉन अब्राहम ने पहली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) की फ्रेंचाइजी रॉटरडैम डॉकर्स में सह-मालिक के रूप में हिस्सेदारी खरीदी है। 26 अगस्त से 20 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में यूरोप के छह शहरों की टीमें आमने-सामने होंगी। रॉटरडैम डॉकर्स के लीडरशिप ग्रुप में जॉन अकेले बॉलीवुड नाम नहीं हैं। उनके साथ क्रिकेट के दिग्गज जॉन्टी रोड्स, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसी और विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी जुड़े हैं। टीम के मैनेजिंग पार्टनर मधुकर श्री हैं, जो पहले भी स्पोर्ट्स बिजनेस में सक्रिय रहे हैं।

ISL की टीम के भी मालिक हैं जॉन

जॉन अब्राहम का खेल से पुराना नाता है। वे इंडियन सुपर लीग (ISL) में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC के मालिक भी हैं। अब क्रिकेट में निवेश कर उन्होंने यूरोपियन मार्केट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। ETPL को क्रिकेट आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के क्रिकेट बोर्ड मिलकर आयोजित कर रहे हैं। इसका मकसद यूरोप में क्रिकेट को नई पहचान देना है। टूर्नामेंट में छह टीमें—ग्लासगो, एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रॉटरडैम—हिस्सा लेंगी। इस दौरान कुल 32 मैच खेले जाएंगे और फाइनल 20 सितंबर को होगा।

ICC ने भी दी लीग को मान्यता

ICC ने भी इस लीग को मान्यता दी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का आना तय माना जा रहा है। जॉन अब्राहम ने इस साझेदारी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “क्रिकेट और सिनेमा दोनों लोगों को जोड़ते हैं। रॉटरडैम डॉकर्स के जरिए मैं यूरोप में क्रिकेट के विकास का हिस्सा बनना चाहता हूं। जॉन्टी, फाफ और क्लासेन जैसे दिग्गजों के साथ काम करना सम्मान की बात है।” ETPL के आने से यूरोप में टी20 क्रिकेट को बड़ा बूस्ट मिलेगा। यहां फुटबॉल के मुकाबले क्रिकेट की लोकप्रियता कम है, लेकिन नीदरलैंड और स्कॉटलैंड जैसी टीमें वर्ल्ड कप में उलटफेर कर चुकी हैं। लीग में लोकल टैलेंट को अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। आयोजकों को उम्मीद है कि IPL और SA20 की तर्ज पर यह लीग भी अगले कुछ सालों में बड़ा ब्रांड बन जाएगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article