स्पोर्ट्स

Commonwealth Games 2026: बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलीं बेटियां, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीते 16 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला एथलीट ने कमाल का प्रदर्शन किया। अब तक (1 अगस्त 2026 के आंकड़े के अनुसार) 16 मेडल महिला खिलाड़ियों ने जीते हैं। बॉक्सिंग में तो पांच महिला खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर पर पंच लगाया। इस कॉमनवेल्थ में महिला एथलीट ने मेस एथलीट के साथ कंधे से कंधा मिलाया और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर दिया।

Image

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिलाओं का जलवा। फोटो- AI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। 2 अगस्त को क्लोजिंग सरेमनी के साथ इसका समापन होगा। मेगा इंवेट में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कई खेलों में पहली बार मेडल जीतकर इतिहास रचा। भारत ने अभी तक कुल 39 मेडल (1 अगस्त के आंकड़े के अनुसार) जीते हैं। इसमें 16 महिला एथलीट ने मेडल जीते।

बॉक्सिंग में तो पांच महिला खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर पर पंच लगाया। इस कॉमनवेल्थ में महिला एथलीट ने मेस एथलीट के साथ कंधे से कंधा मिलाया और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर दिया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 122 भारतीय एथलीट पदक जीतने के लक्ष्य के साथ शामिल हुए। इनमें 47 महिला एथलीट रहीं।

इन इवेंट्स में लिया हिस्सा

भारत इस बार ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में आठ सामान्य खेलों में पदक की चुनौती पेश की। इनमें एथलेटिक्स, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक, लॉन बाउल्स, मुक्केबाजी, जूडो, तैराकी, ट्रैक साइकिलिंग और वेटलिफ्टिंग शामिल रहे। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी पांच पैरा स्पर्धाओं में भी हिस्सा लिए, जिनमें पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा तैराकी, पैरा ट्रैक साइकिलिंग और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाली महिला एथलीट (1 अगस्त तक के आंकड़े)-

खिलाड़ीइवेंटमेडल
मीराबाई चानू वूमेंस 48किग्रा वेटलिफ्टिंग गोल्ड
ज्ञानेश्वरी यादव वूमेंस 53किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर
बिंदियारानी देवीवूमेंस 58किग्रा वेटलिफ्टिंगब्रॉन्ज
शर्मिला वूमेंस शॉट पुट F57 पैरा-एथलेटिक्स गोल्ड
शिल्पा के. शायलावूमेंस शॉट पुट F57 पैरा-एथलेटिक्सब्रॉन्ज
हरजिंदर कौरवूमेंस 69किग्रावेटलिफ्टिंगसिल्वर
सीमा कालीरामनावूमेंस डिस्कस थ्रो एथलेटिक्सब्रॉन्ज
अस्मिता डेवूमेंस -48 किग्रा जूडोगोल्ड
यामिनी मौर्यावूमेंस -57किग्रा जूडोसिल्वर
प्रीति पवारवूमेंस 54 किग्रा बॉक्सिंगगोल्ड
जैस्मिन लैम्बोरियावूमेंस 57 किग्रा बॉक्सिंगगोल्ड
उन्नति शर्मावूमेंस -63किग्रा जूडोब्रॉन्ज
साक्षी चौधरीवूमेंस 51किग्रा बॉक्सिंगगोल्ड
प्रिया घंघासवूमेंस 60किग्रा बॉक्सिंगगोल्ड
अरुंधति चौधरीवूमेंस 70किग्रा बॉक्सिंगगोल्ड
लवलीना बोरगोहेनवूमेंस 75किग्रा बॉक्सिंगसिल्वर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला एथलीट-

3x3 बास्केटबॉल-

रीना रमेशचंद्र गुप्ता - महिला व्हीलचेयर

इरेंगबाम रितु चानू - महिला व्हीलचेयर

जाधव मीनाक्षी हरिचंद्र - महिला व्हीलचेयर

रायन्नावर लक्ष्मी रायप्पा - महिला व्हीलचेयर

जिमनास्टिक-

प्रणति नायक - महिला टीम ऑल-अराउंड

निशका अग्रवाल - महिला टीम ऑल-अराउंड

इशिता रेवाले - महिला टीम ऑल-अराउंड

प्रोतिस्ता सामंता - महिला टीम ऑल-अराउंड

एथलेटिक्स-

रशदीप कौर - महिला 400 मीटर, मिक्स्ड 4 x 400 मीटर रिले

नीरू पाठक - महिला 400 मीटर, मिक्स्ड 4 x 400 मीटर रिले

अंसा बाबू - महिला 400 मीटर, मिक्स्ड 4 x 400 मीटर रिले

पारुल चौधरी - महिला 3000 मीटर दौड़, महिला 5000 मीटर

प्रियंका गोस्वामी - महिलाओं की 10,000 मीटर वॉक

रवीना गायकवाड़ - महिलाओं की 10,000 मीटर वॉक

पूजा सिंह - महिला ऊंची कूद

मनप्रीत कौर - महिला शॉट पुट

सीमा कालीरामना - महिला डिस्कस थ्रो

निधि रानी - महिला डिस्कस थ्रो

पैरा एथलेटिक्स-

शर्मिला धनखड़ - महिला शॉट पुट (F57)

शिल्पा के शायला - महिला शॉट पुट (F57)

लॉन बॉल्स-

नयनमोनी सैकिया - महिला एकल

रूपा रानी तिर्की - महिला जोड़ी

पिंकी सिंह - महिला जोड़ी

बॉक्सिंग-

साक्षी चौधरी - महिला 51 किग्रा

प्रीति पवार - महिला 54 किग्रा

जैस्मीन लेम्बोरिया - महिला 57 किग्रा

प्रिया घंघास - महिला 60 किग्रा

परवीन हुड्डा - महिला 65 किग्रा

अरुंधति चौधरी - महिला 70 किग्रा

लवलीना बोरगोहेन - महिला 75 किग्रा

जूडो-

अस्मिता डे - महिला 48 किग्रा

यामिनी मौर्य - महिला 57 किग्रा

उन्नति शर्मा - महिला 63 किग्रा

इनुंगनबी ताखेलम्बम - महिला 70 किग्रा

इश्रोप नारंग - महिला 78 किग्रा

तूलिका मान - महिला 78+ किग्रा

पैरा पावरलिफ्टिंग-

सुमन देवी - महिला लाइटवेट

जसप्रीत कौर - महिला लाइटवेट

कस्तूरी राजमणि - महिला हैवीवेट

पैरा ट्रैक साइकिलिंग-

लिशा दास - महिला ट्रैक साइकिलिंग (पैरा)

वेटलिफ्टिंग-

मीराबाई चानू - महिला 48 किग्रा

ज्ञानेश्वरी यादव - महिला 53 किग्रा

बिंद्यारानी देवी - महिला 58 किग्रा

हरजिंदर कौर - महिला 69 किग्रा

संजना - महिला 77 किग्रा

सेराम निरुपमा देवी - महिला 86 किग्रा

मार्टिना देवी - महिला 86+ किग्रा

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article