स्पोर्ट्स

Asian Games 2026: एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंची भारत की महिला और पुरुष कबड्डी टीम, नौवें गोल्ड पर पुरुषों की नज़र

भारत की पुरुष और महिला टीमों ने एशियाई खेलों में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए कबड्डी के फाइनल में एंट्री कर ली है। सेमीफाइनल में पुरुषों ने थाइलैंड को और महिलाओं ने नेपाल की टीम को मात दी।

Image

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम

नागोया: भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीम ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाकर अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीम शनिवार को होने वाले फाइनल में ईरान से भिड़ेंगी। मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला टीम ने नेपाल पर 48-24 से जीत हासिल की। जिस तरह से वह अब चौथी बार स्वर्ण पदक हासिल करने से केवल एक जीत दूर है।

पुरुषों ने थाइलैंड को और महिलाओं ने नेपाल को दी सेमीफाइनल में मात

भारत की पुरुष टीम भी मौजूदा चैंपियन है। उसने सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ 66-28 से जीत दर्ज करके नौवां स्वर्ण पदक जीतने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाए। महिलाओं के मुकाबले में भारत ने पहले हाफ में 31-17 की बड़ी बढ़त बना ली, जिसमें चार ऑल-आउट और चार बोनस अंक शामिल थे। नेपाल भारत को पर्याप्त चुनौती नहीं दे सका और दूसरे हाफ में केवल सात अंक ही जुटा सका। इससे पहले महिला टीम ने ग्रुप चरण में ईरान, बांग्लादेश और जापान को हराया था।

दोनों टीमों की फाइनल में होगी किससे भिड़ंत?

पुरुषों के मैच में भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। भारतीय टीम ने पहले हाफ में 37-18 की बढ़त बना ली और अगले हाफ में भी अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी।इन दोनों टीमों के बीच प्रतिभा और अनुभव का अंतर स्पष्ट नजर आ रहा था। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम ने 15 बोनस अंक हासिल किए, जबकि थाईलैंड को केवल पांच बोनस अंक मिले। भारत की दोनों टीमें फाइनल में ईरान और चीनी ताइपे के बीच होने वाले मुकाबले के विजेताओं से खेलेंगी।

पुरुष टीम ने जीते हैं रिकॉर्ड आठ गोल्ड

महिला कबड्डी को 2010 में पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया था और तब से भारत ने इसमें अपना दबदबा बनाए रखा है। पुरुषों की कबड्डी 1990 से एशियाई खेलों का हिस्सा रही है और भारत ने अब तक आठ स्वर्ण पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा स्वर्ण पदक जीतने वाला एकमात्र अन्य देश ईरान है, जो 2018 में चैंपियन बना था। भारतीय टीम को तब कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article