तीन टी20 मैच और पहला वनडे गंवाने के बाद आखिरकार श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे पर जीत का स्वाद चख लिया। श्रीलंकाई टीम को यह जीत दूसरे वनडे में मिली जब कप्तानव कुसल मेंडिस ने कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम को सामने से लीड किया। दूसरे वनडे में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 16 रन से हरा दिया। लीड्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कुसल मेंडिस की 121(100) रन की शानदार पारी के दम पर 321 रन बनाए और फिर बाद में इंग्लैंड की टीम को 305 रन पर रोक लिया। मेंडिस के अलावा कामिंदू मेंडिस ने 54 और पवन रत्नायके 48 रन कीी पारी खेली।
जवाब में इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 305 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े, लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं थे। इंग्लैंड की ओर से टॉम बेंटन ने 73, बेन डकेट ने 67, जोस बटलर ने 69 और विल जैक्स ने 52 रन की पारी खेली। मेंडिस ने इस शतकीय पारी के दम पर सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मेंडिस का यह 7वां वनडे शतक था।
मेंडिस ने तोड़ा जयसूर्या का रिकॉर्ड
कुसल मेंडिस ने सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मेंडिस ने बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया। लीड्स में इससे पहले कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारी सनथ जयसूर्या ने खेली थी। उन्होंने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 112 रन की पारी खेली थी। मेंडिस ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है और बतौर श्रीलंकाई कप्तान वह लीड्स में शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस साल कुसल मेंडिस का प्रदर्शन शानदार रहा है। अब तक उन्होंने 74.80 की औसत से 374 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा है।
