ICC U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2027 के लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह टीम भारत में होने वाली बाइलेटरल T20 सीरीज में भी खेलती नजर आएगी। ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2027 नेपाल और बांग्लादेश में होने जा रहा है। इस वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम घोषित करने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन गई है। यह टूर्नामेंट ICC U19 महिला T20 वर्ल्ड कप का तीसरा एडिशन होगा। 2023 में हुए पहले एडिशन में इंग्लैंड फाइनल में पहुंचा था, जहां उसे भारत ने मात दी थी। वहीं मलेशिया में 2025 में हुए दूसरे एडिशन में इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी।
फोबे ब्रेट पिछले वर्ल्ड कप की एकमात्र खिलाड़ी
18 साल की फोबे ब्रेट इंग्लैंड की 2025 वाली टीम की एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं जो इस बार भी चुनी गई हैं। वहीं, मारिया एंड्रयूज को इस बार मुख्य टीम में शामिल किया गया है। जो साल 2025 वाले एडिशन की तैयारी के दौरान नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल थीं। इस बार भी पांच खिलाड़ियों को नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है। ये खिलाड़ी पूरे विंटर प्रोग्राम में शामिल रहेंगे, जिसमें T20 सीरीज के बाद भारत में होने वाला ट्रेनिंग पीरियड भी शामिल है।
क्या बोले इंग्लैंड टीम के कप्तान
इंग्लैंड अंडर 19 महिला टीम के हेड कोच क्रिस गेस्ट ने कहा कि यह ग्रुप इंग्लैंड की अब तक की सबसे अच्छी तैयारी वाली U19 टीम के तौर पर टूर्नामेंट में उतरेगा। भारत में होने वाली सीरीज और लंबे समय तक आउटडोर ट्रेनिंग का मकसद खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप से ठीक पहले मैच की अच्छी तैयारी का मौका देना है। उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों के इस ग्रुप के लिए यह एक शानदार मौका है। यह U19 महिला वर्ल्ड कप के लिए भेजी जाने वाली हमारी सबसे अच्छी तैयारी वाली टीम होगी। हमारा लक्ष्य U19 वर्ल्ड कप जीतना है। पिछले दौरों से मिली सीख को ध्यान में रखते हुए, हमने इस बार चीजों को थोड़ा अलग तरह से किया है, ताकि यह पक्का हो सके कि हमारे खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से ठीक पहले आउटडोर खेलने का मौका मिले।"
नवंबर-दिसंबर के लिए भारत आएगी टीम
15 खिलाड़ियों की यह टीम नवंबर और दिसंबर 2026 में पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए भारत आने से पहले UK में ट्रेनिंग कैंप के साथ अपनी तैयारी शुरू करेगी। सीरीज के बाद भी इंग्लैंड की टीम एक हफ्ते तक भारत में ही रहेगी ताकि वर्ल्ड कप से पहले वह अपनी आउटडोर तैयारी जारी रख सके।
इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम
मारिया एंड्रयूज, एमेली बिशप, फ़ोबे ब्रेट, एलिज़ा ब्रिस्टो, फ़्लोरा डेविस, होली गार्टन, ब्रायोनी गिलग्रास, जेनेविव जीर, अमेलिया ओलिवर, सृष्टि पाटिल, प्रार्थना रेड्डी, फ़ेथ टीकासिंह, क्लारा ठाकर, स्काई थॉमस, वीनस वीरापुली।
नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी
एवा क्लाइव, इवरीन धालीवाल, लिब्बी फ़ेलोज़, लुसी रैंडल-बिसेल और इसोबेल थॉर्नडाइक।
