बॉलीवुड

सुपुर्द-ए-खाक हुए Mushtaq Khan, आखिरी अलविदा कहने पहुंचे राजपाल यादव सहित ये सितारे

Mushtaq Khan Last Rites: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मुस्ताक खान का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वहीं मुंबई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

Image

Mushtaq Khan हुए सुपुर्द-ए-खाक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Mushtaq Khan Last Rites: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मुस्ताक खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता था। लेकिन बीते दिन मुस्ताक खान ने 56 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए मुस्ताक खान का निधन हो गया। उनका ईलाज मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा था। मुस्ताक खान के निधन से न केवल बॉलीवुड स्टार्स को झटका लगा, बल्कि फैंस भी शोक में डूब गए। वहीं आज मुंबई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में मुस्ताक खान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुस्ताक खान (Mushtaq Khan) को आखिरी अलविदा कहने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे, जिसमें संजय मिश्रा से लेकर राजपाल यादव तक का नाम शामिल है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: दिग्गज एक्टर Mushtaq Khan ने दुनिया को कहा अलविदा, फैंस को लगा झटका

    मुस्ताक खान (Mushtaq Khan) के जनाजे से जुड़े कई फोटोज और वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें उनका बेटा जनाजे को कंधा देता नजर आया। वहीं दूसरी ओर मुस्ताक खान की बेटी फूट-फूटकर रोती नजर आईं। मुस्ताक खान को अंतिम विदाई देने राजपाल यादव पहुंचे, जो कैमरे के सामने एक्टर को याद कर भावुक दिखाई दिये। उनके अलावा कॉमेडियन सुनील पाल, जैद दरबार, संजय मिश्रा, अनंग देसाई, शरद मल्होत्रा, अरुणा ईरानी, रजत बेदी और सुलभ आर्या भी एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जुमे की नमाज से पहले मुस्ताक खान के जनाजे की नमाज अदा की गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: मौत से 2 घंटे पहले Mushtaq Khan से मिले थे Rajpal Yadav, बोले- 'काश पता होता...'

      मुस्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन पर उनके बेटे ने मीडिया संग बातचीत के दौरान कहा कि वह मुस्कुराते हुए इस दुनिया से चले गए। बता दें कि मुस्ताक खान ने कई बॉलीवुड मूवीज में काम किया है। इस लिस्ट में 'वेलकम', 'गदर', 'मुझसे शादी करोगी', 'गदर 2', 'ओ माय गॉड' और 'स्त्री' फिल्म शामिल है। मुस्ताक खान के निधन पर सनी देओल सहित कई सितारों ने पोस्ट साझा कर श्रद्धांजलि दी थी। मुस्ताक खान को उनके डायलॉग 'मेरी एक टांग नकली की है...' के लिए खूब जाना जाता है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article