स्पोर्ट्स

नाकामूरा से हारे गुकेश, मैग्नस कार्लसन को हराकर केमर ने किया उलटफेर

Freestyle Chess Grand Slam: विश्व चैंपियन डी गुकेश का जीत का इंतजार जारी रहा और उन्हें फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंडस्लैम के पांचवें से आठवें स्थान के मुकाबले में हिकारू नाकामूरा के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। गुकेश को सफेद मोहरों से खेलते हुए अच्छी स्थिति में पहुंचने के बावजूद टाईब्रेकर की दूसरी बाजी में हार का सामना करना पड़ा।

Image

डी गुकेश

Photo : PTI

विश्व चैंपियन डी गुकेश का जीत का इंतजार जारी रहा और उन्हें फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंडस्लैम के पांचवें से आठवें स्थान के मुकाबले में हिकारू नाकामूरा के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। गुकेश को सफेद मोहरों से खेलते हुए अच्छी स्थिति में पहुंचने के बावजूद टाईब्रेकर की दूसरी बाजी में हार का सामना करना पड़ा।

गुकेश ने एक रणनीतिक गलती की और नाकामूरा ने इसका फायदा उठाते हुए पांचवें स्थान के प्ले ऑफ में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से होगी। गुकेश अब सातवें स्थान के प्ले ऑफ में फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के खिलाफ खेलेंगे।

दो बाजी के टाईब्रेकर की पहली बाजी (क्लासिकल प्रारूप) में गुकेश को काले मोहरों से खेलते हुए मुश्किल हालात में बचाव करना था लेकिन वह आखिरी लम्हों में वह अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रहे और अंतत: ड्रॉ पर सहमत हो गए।

बुधवार का दिन हालांकि विनसेंट केमर के नाम सहा जिन्होंने नॉर्वे के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को 1.5-0.5 से हराया। केमर ने 48 चाल में जीत दर्ज की। कार्लसन अब तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में खेलेंगे। फाइनल केमर और अमेरिका के फाबियानो करुआना तथा उज्बेकिस्तान के जेवोखिर सिंदारोव के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता के बीच होगा।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article