स्पोर्ट्स

सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज: गुकेश ने कारुआना को हराकर चौथा स्थान हासिल किया

D Gukesh Beat Fabiano Caruana: डी गुकेश ने अमेरिका के लीनियर डोमिन्गुएज पेरेज से मिली हार से उबरते हुए वेस्ली सो और फैबियानो कारूआना की अमेरिकी जोड़ी को हराकर यहां ग्रैंड शतरंज टूर के सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज के रैपिड वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया।

Image

डी गुकेश (Instagram/DGukesh)

विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने अमेरिका के लीनियर डोमिन्गुएज पेरेज से मिली हार से उबरते हुए वेस्ली सो और फैबियानो कारूआना की अमेरिकी जोड़ी को हराकर यहां ग्रैंड शतरंज टूर के सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज के रैपिड वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया।

यह लगातार तीसरा दिन था जब गुकेश ने हार के साथ शुरुआत की लेकिन इसके बावजूद वह चौथा स्थान हासिल करने में सफल रहे। इस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 1,75,000 अमेरिकी डॉलर है और इसमें अभी 18 ब्लिट्ज गेम खेले जाने बाकी हैं।

गुकेश से हारने के बावजूद कारुआना रैपिड वर्ग में 14 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे। उनके बाद आर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन का नंबर आता है जिनके 13 अंक हैं। फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वह गुकेश से एक अंक आगे हैं।

पेरेज़, वेस्ली और उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव नौ अंकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। यह तीनों वियतनाम के लिएम ले क्वांग से दो अंक आगे हैं। अमेरिका के सैम शैंकलैंड पांच अंक के साथ नौवें स्थान पर हैं। ग्रिगोरी ओपेरिन के सिर्फ तीन अंक हैं और वह अंतिम स्थान पर हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article