स्पोर्ट्स

PV Sindhu Exclusive: दुबई में फंसी सिंधु सुरक्षित लौटी स्वदेश, टाइम्सनाउ से बातचीत में सुनाई आपबीती (वीडियो)

मंगलवार को पीवी सिंधु स्वेदश लौट आईं। देश पहुंचने के बाद उन्होंने टाइम्सनाउ से खास बातचीत में बताया कि वहां का मंजर कैसा था। सिंधु ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने इंग्लैंड जा रही थीं।

Image

पीवी सिंधु (साभार-X)

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु आखिरकार मंगलवार स्वदेश लौट आईं हैं। वह ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भाग लेने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं। ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के बीच बीते 28 फरवरी को वह दुबई में फंस गईं थीं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ने भारत लौटने के बाद टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से खास बातचीत की।

सिंधु ने कहा 'दरअसल, मुझे उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा क्योंकि जब हम दोपहर 1 बजे दुबई में उतरे तो हमें 1.15 बजे पता चला कि सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। हमारी फ्लाइट 2:30 बजे थी। हमें बिल्कुल भी पता नहीं था कि क्या हो रहा है क्योंकि दो घंटे पहले ही लगभग 11:45 से 12 बजे के बीच कुछ भारतीय खिलाड़ी दुबई से बर्मिंघम पहुंचे थे।

उन्होंने आगे कहा 'हमारे लिए यह बहुत चौंकाने वाला था क्योंकि अचानक सब कुछ बंद हो गया। हम सोच रहे थे कि अब आगे क्या होगा? हमें कुछ समझ नहीं आ रहा था। बाद में उन्होंने बताया कि सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हवाई सेवा फिर से कब बहाल होगी इसकी कोई जानकारी नहीं थी। जाहिर है, खबर देखकर घबराहट हुई, लेकिन फिर भी हम वहीं इंतजार करते रहे। कर्मचारियों ने कहा कि वे हमें जल्द सूचित करेंगे। इसलिए हम काफी देर तक इंतजार करते रहे। लेकिन फिर हमें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है।"

सिंधु ने बताया कि दुबई स्थित भारतीय इंडियन कॉन्सुलेट जेनरल और भारत सरकार ने उनकी मदद की। उन्हें खेल मंत्रालय से भी फोन आया था। हमें राम मोहन नायडू सर ने भी फोन करके स्थिति के बारे में पूछा। मुझे लगता है कि उन्होंने हमारी बहुत मदद की और हम सुरक्षित वापस आ सके।" सिंधु ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकीं। लक्ष्य सेन समय पर बर्मिंघम पहुंच गए और उन्होंने शी यु ची पर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article