स्पोर्ट्स

India vs Japan Hockey Live Streaming: महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत का सामना जापान से, जानिए कब और कहां देख सकते हैं इस मुकाबले को लाइव

Womens Asian Champions Trophy, India vs Japan Hockey Live telecast Online: महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान भारत का सामना जापान से होगा। भारतीय टीम जीत की रथ पर सवार है। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी। (फोटो- Hockey India X)

Photo : Twitter

Womens Asian Champions Trophy, India vs Japan Hockey Live telecast Online: बिहार के राजगीर में महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का रोमांच जारी है। इस मेगा इवेंट में मेजबान भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने कई धाकड़ टीमों को पटखनी देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम का सामना जापान से होगा। भारतीय एक बार फिर दम दिखाकर जापान का पटखनी देने के साथ खिताबी मुकाबले में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

वहीं, रविवार को क्वार्टर फाइनल में जापान का सामना भारत से हुआ था। इस मुकाबले में भारत ने जापान का एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लीग मुकाबले की बात करें तो भारत ने अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को 4-0 से हराया था। इसी तरह दूसरे मुकाबले में भारत ने कोरिया को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से, थाईलैंड को 13-0 से, चीन को 3-0 से से हराया था। वहीं, जापान के मुकाबले पर नजर डालें तो टीम ने अपने पहले मुकाबले में कोरिया के साथ 2-2 से ड्रॉ खेली थी। इसी तरह जापान ने दूसरे मुकाबला थाईलैंड से 1 -1 से ड्रॉ खेला था। टीम ने तीसरे मुकाबले में जापान को चीन से 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, जापान ने मलेशिया के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की थी।

भारत और जापान श्रीलंका के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला कब से खेला जाएगा (India vs Japan Hockey Match Date)

भारत और जापान श्रीलंका के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार (19 नवंबर 2024) को खेला जाएगा।

भारत और जापान श्रीलंका के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs Japan Hockey Match Venue)

भारत और जापान श्रीलंका के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और जापान श्रीलंका के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India vs Japan Hockey Match Time)

भारत और जापान श्रीलंका के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 4.45 PM बजे शुरू होगा।

भारत और जापान श्रीलंका के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs Japan Hockey Match On Tv)

भारत और जापान श्रीलंका के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारण किया जाएगा।

भारत और जापान श्रीलंका के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs Japan Hockey Match Live Streaming)

भारत और जापान श्रीलंका के बीच महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article