स्पोर्ट्स

भारत ने यूथ ओलंपिक 2030 की मेजबानी के लिए पेश किया दावा: रिपोर्ट

भारत ने यूथ ओलंपिक 2030 की मेजबानी के लिए आधिकारिक तौर पर अपना दावा पेश कर दिया। पांचवें यूथ ओलंपिक की मेजबानी का दावा पेरू, कोलंबिया, मैक्सिको, थाईलैंड, मंगोलिया, रूस, यूक्रेन, बोस्निया और हर्जेगोविना ने भी पेश किया है।

Image

यूथ ओलंपिक 2030

नई दिल्ली: ओलंपिक 2036 की मेजबानी का सपना देख रहे भारत ने साल 2030 में आयोजित होने वाले यूथ ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा पेश किया है। भारत की पांचवें यूथ ओलंपिक की मेजबानी के लिए पेरू, कोलंबिया, मैक्सिको, थाईलैंड, मंगोलिया, रूस, यूक्रेन, बोस्निया और हर्जेगोविना के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की 44वीं आम सभा के मौके पर कहा था कि भारत 2030 युवा ओलंपिक के लिए बोली लगाने के लिए तैयार है, जो 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने की देश की महत्वाकांक्षा का अग्रदूत है।

(डेवलपिंग स्टोरी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article