स्पोर्ट्स

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026, बुधवार को दांव पर होंगे 4 मेडल- जानें भारत का पूरा कार्यक्रम

कॉमनवेल्थ गेम्स का 7वां दिन भी खास रहने वाला है। बुधवार को 4 अलग-अलग स्पर्धाओं में मेडल दांव पर होंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन यानी बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है।

Image

कॉमनवेल्थ गेम्स 7वें दिन का कार्यक्रम (साभार-X)

कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन का कार्यक्रम भी एक्शन पैक्ड होने वाला है। बुधवार को 4 मेडल दांव पर होंगे। बुधवार को जिन स्पर्धाओं में मेडल दांव पर होंगे उसमें बास्केटबॉल, स्विमिंग, एथलेटिक्स और वेटलेफ्टिंग शामिल है। वेटलिफ्टिंग में कई मेडल दांव पर हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन यानी बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है।

एथलेटिक्स:

पुरुष गोला फेंक क्वालीफिकेशन: तेजिंदरपाल सिंह तूर (ग्रुप ए) और समरदीप सिंह गिल (ग्रुप बी) – दोपहर 3:35 बजे

पुरुष 200 मीटर हीट: अनीमेष कुजूर (हीट 4) – शाम 4:02 बजे

पुरुष लंबी कूद फाइनल: मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यनाथन – रात 11:54 बजे

पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ हीट: यशास पलाक्षा (हीट एक) और संतोष कुमार तमिलरासन (हीट दो) – रात 12:03 बजे (30 जुलाई)

महिला गोला फेंक फाइनल: मनप्रीत कौर – रात 12:31 बजे (30 जुलाई)

महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल: पारुल चौधरी – रात 2:05 बजे (30 जुलाई)

पैरा एथलेटिक्स:

पुरुष चक्का फेंक एफ 42-44/एएफ 61-64 फाइनल: देवेंद्र कुमार और सागर थयात – रात 12:55 बजे (30 जुलाई)

पुरुष 100 मीटर टी47 फाइनल: मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनकाथ और दिलीप महादू गावित – रात 1:42 बजे (30 जुलाई)

मुक्केबाजी:

महिला 51 किग्रा क्वार्टर फाइनल: साक्षी चौधरी बनाम कैटलिन फ्रायर्स (उत्तरी आयरलैंड) – शाम 4:45 बजे

महिला 70 किग्रा क्वार्टर फाइनल: अरुंधति चौधरी बनाम मॉर्गन हेंडरसन (न्यूजीलैंड) – शाम 5:30 बजे

पुरुष 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल: सचिन सिवाच बनाम ट्रेजर मोरेमी (बोत्सवाना) – शाम 6:15 बजे

पुरुष 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल: अंकुश यादव बनाम जेड मिकॉक (सेशेल्स) – शाम 7:00 बजे

पुरुष 90+ किग्रा क्वार्टर फाइनल: नरेंद्र बरवाल बनाम माइकल सेको (समोआ) – शाम 7:30 बजे

महिला 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल: जैस्मिन लांबोरिया बनाम एलिस ग्लिन (इंग्लैंड) – रात 11:00 बजे

लॉन बॉल्स:

पुरुष पेयर्स सेक्शनल मुकाबला: दिनेश कुमार और नवनीत सिंह बनाम नामीबिया – रात 8:55 बजे

महिला एकल सेक्शनल मुकाबला: नयनमोनी सैकिया बनाम कैरोलिन व्हाइटहेड (आइल ऑफ मैन) – रात 1:10 बजे (30 जुलाई)

तैराकी:

पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट: साजन प्रकाश (हीट चार) और अनीश एस गौड़ा (हीट पांच) – दोपहर 3:12 बजे

पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल: साजन प्रकाश और अनीश एस गौड़ा – रात 11:51 बजे (क्वालीफाई करने पर)

पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल: आर्यन नेहरा – रात 1:14 बजे (30 जुलाई)

पैरा तैराकी:

पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस7 हीट: सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी – दोपहर 3:44 बजे

पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस 7 फाइनल: सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी – रात 12:46 बजे (30 जुलाई) (क्वालीफाई करने पर)

वेटलिफ्टिंग-

महिला 77 किग्रा फाइनल: संजना – दोपहर 2:00 बजे (पदक मुकाबला)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article