Taipei Open 2023, HS Prannoy: मलेशिया ओप के खिताब पर कब्जा जमाने वाले भारतीय बैडमिंट खिलाड़ी एचएस प्रणय ने एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एचएस प्रणय का सामना इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो से हुआ। यह मुकाबला प्रणय के लिए एकतरफा रहा। प्रणय ने टॉमी सुगियार्तो पहले गेम में 21-9 से हराकर आसान जीत हासिल की, जबकि दूसरे गेम में प्रणय ने टॉमी सुगियार्तो को 21-17 हराकर जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
सुगियार्तो के खिलाफ प्रणय कभी नहीं हारे
इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो के खिलाफ तीसरी सीड प्रणय कभी नहीं हारे। दोनों खिलाड़ी तीसरी बार आमने-सामने हुए थे। इसमें हर बार प्रणय को जीत मिली है। प्रणय और सुगियार्तो पहली बार 2018 को आमने- सामने हुए थे। इस मुकाबले में प्रणय को सुगियार्तो के खिलाफ लगातार गेम में जीत मिली थी। इसके बाद दोनों खिलाड़ी 2019 में आमने-सामने हुए थे। इसमें भी प्रणय को टॉमी सुगियार्तो के खिलाफ लगातार गेम में जीत मिली थी।
प्रणय को पहले राउंड में इस खिलाड़ी के खिलाफ मिली जीत
ताइपे ओपन में भारतीय चुनौती का सामना करने वाले स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने शानदार प्रदर्शन कर अच्छी शुरुआत की थी। पुरुष सिंगल्स कैटेगरी के पहले राउंड में एचएस प्रणय ने क्वालीफायर ताइवान के खिलाड़ी लिन यू सीन को लगातार गेम में 21-11, 21-10 से शिकस्त दी और टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रणय ने मज 26 मिनट में लिन यू सीन को हराकर मुकाबले पर कब्जा जमाया।
पी. कश्यप को मिली हार
भारतीय बैडमिंटन पी. कश्यप को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पी. कश्यप का सामना ताइवान के सू ली यांग से हुआ। इस मुकाबले में पी. कश्यप को सू ली यांग ने लगातार गेम में 21-16 और 21-17 से मात दी। वहीं, मिक्स्ड डबल्स कैटेगिरी में भारतीय जोड़ी रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी को भी प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
