स्पोर्ट्स

ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला, इस टूर्नामेंट से मैदान पर करेंगे वापसी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 22, 2023, 09:50 AM IST

Olympic champion Neeraj Chopra: दुनिया के नंबर-1 जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा जल्द मैदान पर वापसी करेंगे। आयोजकों ने इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिसमें चोपड़ा का भी नाम है। इसके अलावा भारत के कई और एथलीट का नाम शामिल है।

Image

ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा। (फाेटो - नीरज चोपड़ा के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Olympic champion Neeraj Chopra: मांसपेशी के खिंचाव के कारण मैदान से दूर चल रहे ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा जल्द वापसी करेंगे। उनके वापसी की तारीख और टूर्नामेंट का नाम भी सामने आ गया है। दुनिया के नंबर-1 जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के लुसाने चरण में वापसर करेंगे। आयोजकों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। इसमें नीरज चोपड़ा सहित जेस्विन एल्ड्रिन और श्रीशंकर का नाम भी शामिल है। जेस्विन एल्ड्रिन और श्रीशंकर लंबी कूद इवेंट में हिस्सा लेंगे।

नीरज इन खिलाड़ियों को देंगे टक्कर

नीरज चोपड़ा की वापसी से कई देशों के जैवलिन थ्रोअर की चिंता बढ़ गई होगी। डायमंड लीग टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है,‘जैवलिन थ्रोअर में भारत के ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा को चेक रिपब्लिक के याकूब वालेच और जर्मनी के जूलियन वेबर चुनौती देंगे।’

इन टूर्नामेंट से नीरज ने लिया था नाम वापस

मांसपेशियों के खिंचाव के कारण ओलंपिक चैम्पियन जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड के तुरकू में 13 जून को होने वाले प्रतिष्ठित पावो नुरमी खेलों से नाम वापस ले लिया था। इस प्रतियोगिता के आयोजकों ने कहा कि ओलंपिक चैंपियन भारतीय ने उन्हें स्वास्थ्य से जुड़े कारणों से इस वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड लेवल इवेंट से अपनी भागीदारी को रद्द करने की सूचना दी है। इसके अलावा नीदरलैंड्स में चार जून से खेले गए एफबीके गेम्स में भी हिस्सा नहीं लिए थे।

नीरज पिछले महीने बने थे नंबर-1

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 22 मई को जैवलिन थ्रोअर की ताजा रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बने थे। 25 साल के नीरज 1455 अंक के साथ रैंकिंग में टॉप पर थे। उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स से पछाड़ा था। एंडरसन पीटर्स 1433 अंक के साथ दूसरे नंबर पर आ गए थे। चेक रिपब्लिक के जैकब वडलेज्व 1416 अंक के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article