स्पोर्ट्स

भारत के गुलवीर सिंह ने बुडापेस्ट में 3000 मीटर का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

Gulveer Singh New National Record: भारत के गुलवीर सिंह ने बुडापेस्ट में ग्युलाई इस्तवान मेमोरियल हंगेरियन एथलेटिक्स ग्रां प्री में पुरुषों की 3000 मीटर दौड़ की गैर ओलंपिक स्पर्धा में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया और पांचवें स्थान पर रहे।

Image

गुलवीर सिंह (X/SAIMedia)

भारत के गुलवीर सिंह ने बुडापेस्ट में ग्युलाई इस्तवान मेमोरियल हंगेरियन एथलेटिक्स ग्रां प्री में पुरुषों की 3000 मीटर दौड़ की गैर ओलंपिक स्पर्धा में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया और पांचवें स्थान पर रहे। गुलवीर ने मंगलवार को सात मिनट 34.49 सेकंड का समय लेकर इस वर्ष फरवरी में बोस्टन विश्वविद्यालय डेविड हेमरी वैलेंटाइन आमंत्रण प्रतियोगिता में बनाए गए अपने ही पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 7.38.26 सेकंड में सुधार किया।

यह 27 वर्षीय खिलाड़ी यूरोप में अपनी पहली ट्रैक रेस में भाग ले रहा था। यह विश्व एथलेटिक्स की कॉन्टिनेंटल टूर स्वर्ण स्तर की प्रतियोगिता है।

कीनिया के किपसांग मैथ्यू किपचुम्बा ने 7:33.23 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। मैक्सिको के एडुआर्डो हेरेरा (7:33.58), युगांडा के ऑस्कर चेलिमो (7:33.93) और उरुग्वे के वैलेन्टिन सोका (7:34.28) क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

गुलवीर ने पुरुषों की 5000 मीटर (12:59.77) और 10,000 मीटर (27:00.22) में भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। वह 5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ में मौजूदा एशियाई चैंपियन भी हैं। उन्होंने मई में महाद्वीपीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। वह 13 से 21 सितंबर तक तोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article