पेरिस: एक बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन अमेरिका की कोको गॉफ का सामना शनिवार को फ्रेंच ओपन महिला एकल फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका से होगा। तीन साल पहले फ्रेंच ओपन में डेब्यू करने वाली 18 वर्षीय गॉफ को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन तीन साल बाद वो एक बार फिर लाल बजरी की रानी बनने का अपना ख्वाप पूरा करने के इरादे से फाइनल मुकाबले में सबालेंका के खिलाफ उतरेंगी।
कोको गॉफ ने फ्रांस की वाइल्ड कार्डधारी लोई बोइसों को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सबालेंका ने मई में मैड्रिड ओपन में गॉफ को हराया था। इस बार उन्होंने गत विजेता और चार बार की चैम्पियन इगा स्वियातेक को सेमीफाइनल में 7-6, 4-6, 6-0 के अंतर से मात दी।
(डेवलपिंग स्टोरी)
