स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2026: बहस के दौरान मुंह ढकने के लिए रेड कार्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बने मिगुएल अलमिरोन

पराग्वे के मिडफील्डर मिगुएल अलमिरोन विश्व कप में मुंह ढकने के लिए रेड कार्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनका नाम अनजानी वजह से विश्व कप के इतिहास में दर्ज हो गया है।

Image

मिगुएल अलमिरोन

Photo : AP

सांता क्लारा (अमेरिका): पराग्वे के मिडफील्डर मिगुएल अलमिरोन विश्व कप में मुंह ढकने के लिए रेड कार्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह घटना पराग्वे और तुर्किए के बीच शुक्रवार रात को खेले गए ग्रुप डी के मैच के पहले हाफ के इंजरी टाइम के दौरान घटी, जब मिडफील्ड के पास फाउल के बाद अलमिरोन और मर्ट मुल्डर के बीच कहा-सुनी हो गई।

अलमिरोन ने मुल्डर से कुछ कहते हुए ढका मुंह

अलमिरोन ने मुल्डर से कुछ कहते हुए अपना मुंह ढक लिया। इस पर मुल्डर ने तुरंत रेफरी इवान बार्टन से सजा देने की अपील की। बार्टन ने वीडियो समीक्षा का सहारा लिया और इस साल विश्व कप में लागू किए गए एक नए नियम के तहत अलमिरोन को लाल कार्ड दिखाकर बाहर भेज दिया। पराग्वे के कोच गुस्तावो अल्फारो ने कहा,'नए नियम के अनुसार अगर आप मुंह ढकते हैं तो आपको मैदान से बाहर कर दिया जाएगा। मैं इसको लेकर कुछ नहीं कर सकता। हम इस पर कोई राय नहीं दे सकते।'

हाईड्रेशन ब्रेक की हो रही है जमकर आलोचना

फुटबॉल विश्व कप 2026 के लिए कई नए नियम फीफा ने लागू किए हैं। जिनमें से कई पर चर्चा हो रही है। हाइड्रेशन ब्रेक की जमकर आलोचना हो रही है। कई पूर्व खिलाड़ी और टीमों के मैनेजर इस नियम की आलोचना कर चुके हैं। सभी का मानना है कि हाइड्रेशन ब्रेक से खिलाड़ियों और टीम की लय बिगड़ती है। लेकिन फीफा ने इस तर्क के जवाब में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। तीन मिनट का हाइड्रेशन ब्रेक ब्रॉडकास्टर्स के लिए अलादीन का चिराग साबित हो रहा है। अंदाजा है कि इस ब्रेक के जरिए 85 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हो सकती है। इसके अलावा मैच के दौरान फील्ड रेफरी द्वारा दिए गए कॉर्नर को भी वीएआर रेफरी बदल सकता है। कई नियम फायदेमंद हैं कुछ पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रहा है और कुछ की आलोचना हो रही है।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article