स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 20206: अफ्रीका महाद्वीप के लिए ऐतिहासिक दिन, पहली बार 9 टीमों ने नॉकआउट राउंड में बनाई जगह

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल इतिहास में पहली बार किसी एक महाद्वीप की इतनी टीमें राउंड ऑफ 32 में पहुंची हैं। टूर्नामेंट के 17 दिन पूरे होने के बाद मोरक्को, दक्षिण अफ्रीका, सेनेगल, आइवरी कोस्ट, घाना, केप वर्दे, मिस्र, अल्जीरिया और कांगो ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Image

अफ्रीका महाद्वीप की 9 टीमों ने राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह (फोटो साभार- FIFA)

FIFA World Cup 2026: शनिवार की रात अफ्रीकी फुटबॉल के लिए इतिहास रचने वाली साबित हुई। कांगो की उज्बेकिस्तान पर 3-1 की शानदार जीत और अल्जीरिया-ऑस्ट्रिया के बीच 3-3 के रोमांचक ड्रॉ के बाद अफ्रीका महाद्वीप की रिकॉर्ड 9 टीमों ने नॉकआउट राउंड में जगह बना ली। फुटबॉल इतिहास में पहली बार किसी एक महाद्वीप की इतनी टीमें राउंड ऑफ 32 में पहुंची हैं। टूर्नामेंट के 17 दिन पूरे होने के बाद मोरक्को, दक्षिण अफ्रीका, सेनेगल, आइवरी कोस्ट, घाना, केप वर्दे, मिस्र, अल्जीरिया और कांगो ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गौर करने वाली बात यह है कि 2026 विश्व कप के लिए अफ्रीका से ऐतिहासिक रूप से 10 देशों ने क्वालीफाई किया था, जिनमें से 9 अब आगे बढ़ चुकी हैं।

अफ्रीकी फुटबॉल की बढ़ती ताकत

इस उपलब्धि ने अफ्रीकी फुटबॉल की बढ़ती गहराई और ताकत को पूरी दुनिया के सामने रख दिया है। अब तक सिर्फ 6 अफ्रीकी देश ही विश्व कप के नॉकआउट चरण तक पहुंचे थे, और वो भी अलग-अलग संस्करणों में। लेकिन इस बार केप वर्दे और कांगो जैसी टीमों ने राउंड 32 में पहुंचकर सबको चौंका दिया है। मोरक्को एक बार फिर सुर्खियों में है। चार साल पहले कतर में सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचने वाली मोरक्को की टीम इस बार भी लय में दिख रही है। उसने ग्रुप स्टेज में ब्राजील जैसी दिग्गज टीम को 1-1 से ड्रॉ पर रोका। मोरक्को 2030 विश्व कप का सह-मेजबान भी है, ऐसे में उसका प्रदर्शन और अहम हो जाता है।

नॉकआउट राउंड में पहुंचने वाली आखिरी टीम अल्जीरिया

शनिवार को कांगो ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर नॉकआउट का टिकट कटाया। कांगो के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ योएन विस्सा ने दो गोल दागे। उन्होंने 68वें मिनट और 90+1वें मिनट में गेंद को नेट में पहुंचाया। उनके दो गोल के बीच फॉरवर्ड फिस्टन मायेले ने 78वें मिनट में स्कोर किया। उज्बेकिस्तान के लिए एकमात्र गोल एल्डोर शोमुरोदोव ने 10वें मिनट में किया था। अब कांगो के सामने अगले दौर में इंग्लैंड की बड़ी चुनौती होगी। वहीं अल्जीरिया ने ऑस्ट्रिया से 3-3 ड्रॉ खेलकर आगे का रास्ता तय किया। अफ्रीका की ये 9 टीमें अब दुनिया को दिखाने को तैयार हैं कि इस बार खिताब की दौड़ में वे सिर्फ भाग लेने नहीं, बल्कि जीतने उतरी हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article