स्पोर्ट्स

फीफा विश्व कप इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने रोनाल्डो, कांगो ने पुर्तगाल को बराबरी पर रोका

फीफा वर्ल्ड कप में 52 साल लंबे अंतराल के बाद वापसी करने वाली अफ्रीकी टीम डेमोक्रेडिट रिपब्लिक ऑफ कांगो ने पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने के अरमानों पर पानी फेर दिया है।

Image

रिपब्लिक डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगा बनाम पुर्तगाल

Photo : AP

फीफा वर्ल्ड कप में 52 साल लंबे अंतराल के बाद वापसी करने वाली अफ्रीकी टीम डेमोक्रेडिट रिपब्लिक ऑफ कांगो ने बुधवार को स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जीत के साथ टूर्नामेंट के आगाज करने के अरमानों पर पानी फेर दिया। पुर्तगाल ने मैच के सातवें मिनट में ही गोल करके कांगो के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली थी। ऐसे में लगा कि कांगो के लिए ये मुकाबला बुरा सपना बनने जा रहा है। टूर्नामेंट में फेवरेट मानी जा रही पुर्तगाल के लिए ये शानदार शुरुआत थी लेकिन कांगो ने उनके जीत के अरमानों पर पानी फेर दिया। फर्स्ट हाफ के खत्म होने से ठीक पहले कांगो के लिए बराबरी वाला गोल योआने वीसा ने कर दिया। इसके बाद दोनों टीम मैच में गोल नहीं कर सकी। मैच का अंत 1-1 की बराबरी के साथ हुआ।

फीफा विश्वकप इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

41 साल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी में खेल रही पुर्तगाल की टीम मैच में केवल एक गोल कर सकी और छठी बार फीफा विश्व कप में शिरकत कर रहे रोनाल्डो की झोली खाली रह गई। उनके पास लगातार छह विश्व कप में गोल करने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी बनने के शानदार मौका है लेकिन रोनाल्डो कांगो के खिलाफ इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने से चूक गए लेकिन उनके नाम फीफा विश्व कप में भाग लेने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड प्लेयर के रूप में जरूर दर्ज हो गया। रोनाल्डो ने ये उपलब्धि 41 साल 132 दिन की उम्र में हासिल की। रोनाल्डो इसके अलावा लियोनल मेसी के साथ फीफा विश्व कप के इतिहास में छह संस्करण में शिरकत करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

पुर्तगाल के खिलाफ दबाव झेलने में कामयाब रही कांगो

मैच में पुर्तगाल ने 75 प्रतिशत समय गेंद पर अपना कब्जा बरकरार रखा लेकिन दूसरी बार कांगो की रक्षापंक्ति को भेदकर गोल करने में नाकाम रहा। कांगो के खिलाड़ियों ने मैच के दबाव का शानदार तरीके से किया और विश्व कप के इतिहास में अपना खाता खोलने में सफल रहा।

योएन विसा ने आर्थर मासुअकु के क्रॉस पर हेडर के जरिए वर्ल्ड कप में अफ्रीकी देश के लिए पहला गोल किया। मैच के सेकेंड हाफ में पुर्तगाली टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरी लेकिन कांगो के गोल पोस्ट को भेदने में नाकाम रही।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article