स्पोर्ट्स

फाइनल मैच के बाद स्पेनिश खिलाड़ियों से झड़प की जांच करेगी फीफा, दोषी पाए जाने पर मिलेगी कड़ी सजा

अर्जेंटीना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा और अब फीफा अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है। मैच के बाद हुए झड़प की जांच का फैसला फीफा ने कर लिया है। दोषी पाए जाने पर खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

Image

फीफा वर्ल्ड कप 2026 (साभार-स्क्रीनग्रैब)

चास्पेन के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप फाइनल गंवाने के बाद भी अर्जेंटीना की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। दरअसल फाइनल मुकाबले के बाद अर्जेंटीना और स्पेन के कुछ खिलाड़ियों के बीच झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। अब फीफा की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के इस हिंसक व्य्वहार की जांच की जाएगी। दरअसल विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना को हराने के बाद स्पेन का जश्न उस समय फीका पड़ गया जब अंतिम सीटी बजने के तुरंत बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी झड़प हो गई।

वीडियो रीप्ले में कई खिलाड़ी आपस में उलझते दिखाई दिए। अर्जेंटीना के डिफेंडर लिएंड्रो पारेदेस ने कथित तौर पर स्पेन के एरिक गार्सिया का गला पकड़कर धक्का दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे स्पेन के सब्सिट्यूट खिलाड़ी गावी को भी पारेदेस ने धक्का देकर मैदान पर गिरा दिया। स्थिति को शांत कराने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी और अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी तुरंत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में स्पेन ने अतिरिक्त समय में डिफेंडिंग चैंपियन का सपना तोड़ते हुए उसके खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज कर विश्व कप खिताब को अपने नाम किया। इससे पहले अर्जेंटीना को मैच के दौरान बड़ा झटका तब लगा, जब एंजो फर्नांडिस को दूसरा पीला कार्ड मिलने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा और टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गई।

मैच के बाद ट्रॉफी वितरण समारोह के दौरान अर्जेंटीना के खिलाड़ी अपने समर्थकों की ओर मुंह किए और पोडियम की ओर पीठ करके खड़े रहे, जबकि स्पेन की टीम ने विजेता ट्रॉफी उठाकर अपनी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

क्या मिल सकती है सजा?

फीफा के अनुशासनात्मक नियमों के अनुसार, हिंसक व्यवहार के लिए मैदान से बाहर भेजे गए खिलाड़ियों को कम से कम तीन मैचों के लिए निलंबित किया जा सकता है। मारपीट से संबंधित दुर्व्यवहार, जिसमें "कोहनी मारना, घूंसे मारना, लात मारना, शामिल है। ये प्रतिबंध पिछली तारीख से भी लागू किए जा सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article