शहर

मुंबई के नूर अस्पताल से दिल दहला देने वाली खबर; 80 साल के बुजुर्ग ने 5वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Mumbai Noor Hospital Suicide: मुंबई के नूर अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर 80 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Mumbai Noor Hospital Suicide: मुंबई से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां सोमवार को नूर अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 80 साल के नजमुद्दीन युसुफ अली कापडिया के रूप में हुई है।मुंबई के पायधूनी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मोहम्मद अली रोड के नूर हॉस्पिटल में यूरिन इन्फेक्शन के कारण एडमिट किया गया था।

3 सितंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के चलते उसे नूर हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। कुछ दिनों बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित नार्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

सोमवार दोपहर 2:25 बजे बुजुर्ग मरीज ने अस्पताल की इमारत से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। बुरी तरह घायल होने के बाद नूर हॉस्पिटल के डॉक्टर ने उन्हें चेक करते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पायधूनी पुलिस स्टेशन ने एडीआर के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गांदरबल जिले के एक लड़के और एक लड़की ने नहर में छलांग लगा दी

वहीं, सोमवार को अलग-अलग घटनाएं जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई, जहां गांदरबल जिले के एक लड़के और एक लड़की ने नहर में छलांग लगा दी, जबकि शोपियां जिले में सेब के बाग में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि गांदरबल के थून इलाके में एक लड़के और लड़की के नहर में कूदने की खबर मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लड़के की पहचान थून निवासी मोहम्मद शरीफ काही के बेटे इरशाद अहमद काही के तौर पर हुई है। वहीं, लड़की की पहचान उजागर नहीं की गई है।

नहर और उसके आसपास तलाशी अभियान शुरू किया गया

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद, दोनों लोगों का पता लगाने के लिए नहर और उसके आसपास तलाशी अभियान शुरू किया गया। गांदरबल के कंगन इलाके की पुलिस और स्थानीय लोग तलाशी अभियान में जुटे हैं, जबकि घटना के कारणों के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!