स्पोर्ट्स

ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्काराज को हराकर फाइनल में पहुंचे मेदवदेव

डेनियल मेदवेदेव ने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। प्त कार्लोस अल्काराज़ को इस साल की पहली हार का स्वाद चखाया और सीधे सेटों में जीत दर्ज करके इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

Image

डेनियल मेदवेदेव (साभार -X)

डेनियल मेदवेदेव ने शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज़ को इस साल की पहली हार का स्वाद चखाया और सीधे सेटों में जीत दर्ज करके इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में अल्काराज को 6-3, 7-6 (3) से पराजित किया। फाइनल में रूस के 11वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मेदवेदेव का मुकाबला इटली के दूसरी वरीयता प्राप्त यानिक सिनर से होगा। सिनर ने अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को 6-2, 6-4 से हराया। अल्काराज़ ने इससे पहले इस साल लगातार 16 मैच जीते थे, जिनमें ऑस्ट्रेलियाई ओपन और कतर ओपन के खिताब शामिल हैं।

मेदवेदेव ने इस जीत से अल्काराज़ और सिनर के बीच एक और फाइनल की संभावना को खत्म कर दिया। मेदवेदेव इससे पहले अल्काराज़ के खिलाफ अपने पिछले चार मुकाबलों में हार गए थे, जिनमें 2024 में इंडियन वेल्स के फाइनल में मिली हार भी शामिल है। मेदवेदेव की 2023 में यूएस ओपन के सेमीफाइनल के बाद यह अल्काराज़ पर पहली जीत है। सिनर ने ज़्वेरेव को एक घंटे 23 मिनट में ही हरा दिया। सिनर ने चौथी वरीयता प्राप्त ज़्वेरेव के खिलाफ छह ऐस लगाए। सिनर का ज़्वेरेव के खिलाफ रिकॉर्ड अब 7-4 हो गया है।

इस टूर्नामेंट में मेदवेदेव और सिनर दोनों ने ही अभी तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। सिनर ने मेदवेदेव के खिलाफ अपने पिछले तीन मैच जीते हैं, जिनमें 2024 में यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल की जीत भी शामिल है।

इस बीच महिला युगल के फाइनल में टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा ने अन्ना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक को 7-6 (4), 6-4 से हराया।

पुरुष युगल के फाइनल में गुइडो एंड्रेओज़ी और मैनुअल गिनार्ड ने आर्थर रिंडरकनेच और वैलेंटीन वाचेरोट को 7-6 (3), 6-3 से पराजित किया। मिश्रित युगल में बेलिंडा बेनसिच और फ्लेवियो कोबोली ने शीर्ष वरीयता प्राप्त गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और लॉयड ग्लासपूल को 6-3 2-6, 10-7 से हराया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article