स्पोर्ट्स

CWG 2026: मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में जीता सिल्वर मेडल, मामूली अंतर से गोल्ड से चूके

भारत के स्टार एथलीट मुरली श्रीशंकर जमैका पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। लगातार दूसरी बार वो सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रहे।

Image

मुरली श्रीशंकर

Photo : AP

ग्लास्गो: भारत के स्टार एथलीट मुरली श्रीशंकर ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन भारत को पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक दिलाया। उन्होंने 8.09 मीटर लंबी छलांग लगाकर सिल्वर मेडल पक्का किया। जमैका के टेजे गेल ने 8.15 मीटर लंबी लगाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं कांस्य पदक स्कॉटलैंड के स्टीफेन मैकेंजी ने 8.08 मीटर दूर छलांग लगाकर अपने नाम किया। श्रीशंकर का यह राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा सिल्वर मेडल है। साल 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में मुरली 8.08 मीटर लंबी छलांग लाई थी और गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए थे। चार साल बाद उन्हें एक बार फिर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा हालांकि मुरली अपने पिछले प्रदर्शन में मामूली सुधार करने में सफल रहे। स्पर्धा में भाग ले रहे भारत के अन्य एथलीट लोकेश सत्यनाथन को 7.97 मीटर लंबी छलांग के साथ पांचवें पायदान पर रहे। लोकेश पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे हैं।

शानदार रही चोट से उबरने के बाद वापसी

साल 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के बाद चोट की वजह से मुरली श्रीशंकर 2024 के पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेलों में हिस्सा नहीं ले सके थे। केरल के पल्लकड जिले से ताल्लुक रखने वाले श्रीशंकर ने चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी की है और एक बार फिर सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रहे।

दूसरे प्रयास में तकरीबन पक्का कर लिया था मेडल

श्रीशंकर ने स्पर्धा में 8.03 मीटर लंबी छलांग के साथ शुरुआत की। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 8.09 मीटर की छलांग लगाकर स्कॉटलैंड के स्टीफन मैकेंजी और जमैका के टेजे गेल से आगे निकलकर पहला स्थान हासिल किया। श्रीशंकर अपने तीसरे प्रयास में फाउल कर बैठे। इसके बाद गेल ने फाउल लाइन से 16.5 सेमी पीछे से ही 8.15 मीटर की शानदार जंप लगाकर भारतीय खिलाड़ी से पहला स्थान छीन लिया। इसके बाद एक और फाउल प्रयास के बाद श्रीशंकर दूसरे स्थान बने रहे। अपने आखिरी प्रयास से पहले वाली कोशिश में उन्होंने 7.94 मीटर की दूरी तय की और अपने आखिरी प्रयास में 7.97 मीटर लंबी छलांग लगाकर लगातार दूसरी बार सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रहे।

पदक तालिका में आठवें पायदान पर है भारत

भारत का यह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 15वां पदक है। भारतीय खिलाड़ियों ने इससे पहले तीन गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 कांस्य सहित कुल 15 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। पदक तालिका में भारत फिलहाल 8वें स्थान पर है। भारतीय मुक्केबाजों ने भी दस पदक भारत के तय कर दिए हैं। इन पदकों का रंग फिलहाल पक्का नहीं है। ऐसे में भारत की पदक तालिका में आने वाले दो दिनों में छलांग लग सकती है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article