स्पोर्ट्स

CWG 2026: नरेंदर बेरवाल को मिला सिल्वर, भारत ने बॉक्सिंग में सात गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल के साथ खत्म किया अभियान

भारत के 31 वर्षीय अनुभवी मुक्केबाज नरेंदर बेरवाल को ग्लास्गो को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 90 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में बॉक्सिंग में अपने अभियान का अंत 7 गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल के साथ किया।

Image

नरेंदर बेरवाल (फोटो क्रेडिट AI Generated)

ग्लास्गो: भारत के 31 वर्षीय अनुभवी मुक्केबाज नरेंदर बेरवाल को ग्लास्गो को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 90 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इंग्लैंड के मुक्केबाज डमार थॉमस ने नरेंदर को एकतरफा अंदाज में पटखनी देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नरेंदर बेरवाल को पहले राउंड में 1-4 से पिछड़ गए थे। इंग्लिश मुक्केबाज डमार थॉमस ने उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया और दूसरा राउंड भी 5-0 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद अंतिम राउंड में नरेंदर वापसी नहीं कर सके और उन्हें सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा। नरेंदर की हार के साथ ही भारत का ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में बॉक्सिंग में धमाकेदार अभियान समाप्त हो गया। भारतीय मुक्केबाज 10 वर्ग के फाइनल में पहुंचे थे जिसमें से 7 में वो गोल्ड मेडल अपने नाम करने में सफल रहे।

बॉक्सिंग में भारत ने जीते सात गोल्ड, 3 सिल्वर मेडल

प्रीति पवार(विमेंस 54 किलो), जैस्मिन लंबोरिया(विमेंस 57 किग्रा ) और साक्षी चौधरी (विमेंस 51 किग्रा), प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी (विमेंस 70 किग्रा), सचिन सिवाच(पुरुष 60 किग्रा)ने ग्लास्गो में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं जादूमणि सिंह(55 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन(विमेंस 75 किग्रा) और नरेंदर बेरवाल को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भारतीय महिलाओं ने 6 में से 5 गोल्ड और एक सिल्वर जीता है। वहीं पुरुष मुक्केबाज दो गोल्ड और दो सिल्वर चार पदक अपने नाम कर सके।

भारत के पदकों की संख्या हुई 38, पदक तालिका में पहुंचा चौथे स्थान पर

नरेंदर बेरवाल के सिल्वर मेडल के साथ ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या 38 हो गई है। भारत की झोली में 13 गोल्ड,17 सिल्वर और 8 कांस्य पदक आ चुके हैं। बॉक्सिंग रिंग में भारत के खाते में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर सहित कुल 10 मेडल आए। यह भारत का राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 38 पदक के साथ भारत अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गया है। भारत अब पदकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा से पीछे है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article