स्पोर्ट्स

CWG 2026: अंकुश पंघल ने भी जड़ा गोल्डन पंच, ग्लास्गो में बॉक्सिंग रिंग में सातवीं बार लहराया तिरंगा

भारत के 20 साल के युवा मुक्केबाज अंकुश पंघल ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शिरकत करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। ग्लास्गो में वो गोल्ड मेडल जीतने वाले सातवें भारतीय बॉक्सर बने।

Image

अंकुश पंघल (फोटो क्रेडिट AI Generated)

ग्लास्गो: भारत के 20 साल के युवा मुक्केबाज अंकुश पंघल ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शिरकत करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। अंकुश ने गोल्ड मेडल मुकाबले में इंग्लैंड के दिमेजी सित्तू को 4-1 के अंतर से पटखनी देकर दी। पहला राउंड गंवाने के बाद अंकुश ने मैच में शानदार वापसी की। हरियाणा के हिसार के रहने वाले अंकुश ने 29-26, 29-26, 29-26, 27-28, 28-27 ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

पहला राउंड में पिछड़ने के बाद जीता गोल्ड

पहला राउंड इंग्लिश मुक्केबाज ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए 5-0 से अंतर से अपने नाम कर लिया। इसके बाद दूसरे राउंड में अंकुश ने शानदार वापसी क और 3-2 से राउंड अपने नाम किया। एक अंक की पेनल्टी दिमेजी सित्तू पर लगी जिसका नुकसान उन्हें टोटल स्कोर में भी हुआ। कुल अंकों में 3-2 की बढ़त के साथ अंकुश ने तीसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। इस राउंड में भी एक पेनल्टी अंक सित्तू को मिला और इसका खामियाजा उन्हें उठाना पड़ा और भारत के लिए सातवां गोल्ड उन्होंने जीत के साथ पक्का कर लिया।

37 हुई भारत के पदकों की संख्या, भारत चौथे पायदान पर

सचिन सिवाच के गोल्ड मेडल के साथ ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या 37 हो गई है। भारत ने अबतक 13 गोल्ड,16 सिल्वर और 8 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। बॉक्सिंग रिंग में भारत के खाते में 7 गोल्ड और दो सिल्वर सहित कुल 9 मेडल आए हैं। एक गोल्ड मेडल मुकाबले अभी बाकी हैं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में भारत चौथे पायदान पर पहुंच गया है। भारत अब पदकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा से पीछे है।

भारत को दिलाया बॉक्संग में सातवां गोल्ड

प्रीति पवार(विमेंस 54 किलो), जैस्मिन लंबोरिया(विमेंस 57 किग्रा ) और साक्षी चौधरी (विमेंस 51 किग्रा), प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी (विमेंस 70 किग्रा), सचिन सिवाच(पुरुष 60 किग्रा)के बाद ग्लास्गो में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले सातवें भारतीय बने हैं। वहीं जादूमणि सिंह(55 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन( विमेंस 75 किग्रा) में सिल्वर मेडल अपने नाम कर सके। भारत के एक और बॉक्सर नरेंदर बेरवाल (90 किग्रा) गोल्ड मेडल जीतने की रेस में बने हुए हैं। भारतीय महिलाओं ने 6 पदक जीते हैं जिसमें 5 गोल्ड और एक सिल्वर शामिल है। वहीं पुरुष मुक्केबाजों ने दो गोल्ड और एक सिल्वर सहित कुल तीन पदक अपने नाम किए हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article