स्पोर्ट्स

Eloy Room World Record: क्यूरासाओ के गोलकीपर ने रचा फीफा विश्व कप में इतिहास, बनाया सबसे ज्यादा गोल बचाने का विश्व रिकॉर्ड

क्यूरासाओ के गोलकीपर एलोय रूम ने इक्वाडोर के खिलाफ गोलरहित बराबरी पर छूटे मैच में 15 बचाव करके विश्व कप फुटबॉल में नया रिकॉर्ड बनाया। जानिए कौन हैं नीदरलैंड में जन्मे एलोय रूम?

Image

एलोय रूम

Photo : AP

कनसास सिटी: क्यूरासाओ के गोलकीपर एलोय रूम ने इक्वाडोर के खिलाफ गोलरहित बराबरी पर छूटे मैच में 15 बचाव करके विश्व कप फुटबॉल में नया रिकॉर्ड बनाया। विश्व कप में सर्वाधिक बचाव करने की आंकड़े 1966 से ही रखे जाने लगे थे और रूम 15 बचाव करके इस सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रिकॉर्ड 16 बचाव करने का है जो एक जुलाई, 2014 को अमेरिका के टिम हॉवर्ड ने बेल्जियम के खिलाफ बनाया था।

तोड़ा टिम हॉवर्ड का 60 साल पुराना रिकॉर्ड

हॉवर्ड ने हालांकि 120 मिनट तक चले मैच में यह रिकॉर्ड बनाया था। इस तरह से रूम ने 90 मिनट के निर्धारित समय में सर्वाधिक बचाव करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रूम ने मैच के बाद कहा,'यह एक अविस्मरणीय अनुभव है। जब आप ऐसा करते हैं तो आप इसके बारे में नहीं सोचते, लेकिन निश्चित रूप से यह एक ऐसा पल है जिसे मैं ताउम्र याद रखूंगा। मेरे लिए एक गोलकीपर के रूप में यह लगभग परफेक्ट मैच है।' इस 37 वर्षीय गोलकीपर ने मुस्कुराते हुए कहा कहा,'मुझे लगता है कि अब मेरी क्यूरासाओ में प्रतिमा लगाई जानी चाहिए।'

नीदरलैंड में हुआ जन्म, क्यूरासाओ के लिए रचा इतिहास

नीदरलैंड्स में जन्मे रूम ने इस साल की शुरुआत में फीफा को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि क्यूरासाओ के लिए खेलने का फैसला उन्होंने इसलिए किया क्योंकि बचपन से ही उनका सपना था कि वे इस देश के साथ वर्ल्ड कप में खेलें। वह अपने पिता की वजह से क्यूरासाओ का प्रतिनिधित्व करने के योग्य बने और उन्होंने बताया कि जवानी के दिनों में वह छुट्टियों में वहां जाया करते थे। पैट्रिक क्लुइवर्ट ने साल 2015 में उन्हें टीम में शामिल होने के लिए संपर्क किया था, उस वक्त नीदरलैंड के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी टीम के मैनेजर थे।

सोशल मीडिया में बढ़ी लोकप्रियता

शनिवार को किए शानदार प्रदर्शन का असर भी उनके इन्स्टाग्राम अकाउंट पर दिखा था। मैच से पहले इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख से भी कम फॉलोअर थे, जो अब 7 लाख से ज्यादा हो गए हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article