क्रिकेट

ZIM vs NZ Test Day 1 Highligts: मैट हैनरी की करिश्माई गेंदबाजी के सामने जिंबाब्वे ने टेके घुटने, पहली पारी में 149 रन पर सिमटा, न्यूजीलैंड ने मजबूत की पकड़

न्यूजीलैंड ने जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच के पहले दिन के खेल का हाल?

Image

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट @ZimCricketv X)

बुलावायो: तेज गेंदबाज मैट हैनरी के छह विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ नौ साल बाद खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन मेजबान टीम को पहली पारी में 149 रन पर समेट दिया। स्टंप तक न्यूजीलैंड के बिना विकेट गंवाए 92 रन बना लिए थे। डेवोन कॉनवे 12वां टेस्ट अर्धशतक पूरा करने के बाद 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे जबकि दूसरे छोर पर उनके साथ विल यंग 41 रन बनाकर खेल रहे थे।

चायकाल के बाद 149 रन पर ढही जिंबाब्वे की पारी

जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इर्विन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम पहले दिन ढाई सत्र के अंदर आउट हो गई और यह इस साल पारी में उसका दूसरा सबसे कम स्कोर रहा। खेल के लंबे प्रारूप में ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन और सिकंदर रजा की वापसी हैनरी की धारदार गेंदबाजी के सामने कारगर साबित नहीं हुई क्योंकि उन्होंने अपनी बेहतरीन लाइन एवं लेंथ से बल्लेबाजों को लगातार चुनौती दी।

मैट हेनरी ने चटकाए 6 विकेट, स्मिथ ने तीन

जिम्बाब्वे के लिए एर्विन (39) शीर्ष स्कोरर रहे जबकि तफादज्वा सिगा ने 30 रन बनाए। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 54 (140) रन की साझेदारी हुई। जिंबाब्वे के सीत बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े को छूने में नाकाम रहे। न्यूजीलैंड के लिए हैनरी ने शीर्ष क्रम को ध्वस्त करते हुए 39 रन देकर छह जबकि नाथन स्मिथ ने 20 रन देकर तीन विकेट झटके।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article