क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: अफगानिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

ZIM vs AFG 1st Test Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Craig Ervine vs Hashmatullah Shahidi: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में क्रेग एर्विन की कप्तानी में जिम्बाब्वे और हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम उतरी।

Image

आज का टॉस कौन जीता, जिम्बाब्वे या अफगानिस्तान। (फोटो- Zimbabwe Cricket X)

Photo : Twitter

Who Won The Toss Today, Zimbabwe vs Afghanistan 1st Test Match Toss Live: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मुकाबले में क्रेग एर्विन की कप्तानी में जिम्बाब्वे और हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम उतरी। दोनों टीमें मार्च 2021 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी। जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच अभी तक दो टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें दोनों टीमों को एक-एक मुकाबले में जीत मिली है। वहीं, इस टेस्ट मुकाबले से पहले अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया था। अब टीम की नजर टेस्ट सीरीज पर है। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ फिर से टेस्ट में जीत दोहराने की कोशिश करेगी।

बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान टॉस टाइम (Zimbabwe vs Afghanistan 1st Test Match Toss Time)

- 1:00 PM

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान स्टेडियम (Zimbabwe vs Afghanistan 1st Test Match Venue)

- क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11 (Zimbabwe Playing-11)

जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, सीन विलियम्स, डायोन मायर्स, क्रेग एर्विन (कैप), ब्रायन बेनेट, ब्रैंडन मावुता, न्यूमैन न्यामुरी, ट्रेवर ग्वांडू, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

अफगानिस्तान की प्लेइंग-11 (Afghanistan Playing-11)

सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, अफसर जजई (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह, एएम गजनफर, जिया-उर-रहमान, नावेद जादरान, जहीर खान।

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड (Zimbabwe Squads)

क्रेग एर्विन (कप्तान), बेन कुरेन, ब्रायन बेनेट, जॉनाथन कैंपबेल, ताकुद्जवा चैटैरा, जॉयलॉर्ड गम्बी, ट्रेवर ग्वांडू, ताकुदज्वानाशे कैटानो, तदिवानाशे मारुमानी, ब्रैंडन मावुता, न्याशा मायावो, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी, सिकंदर रजा, शॉन विलियम्स।

अफगानिस्तान का स्क्वॉड (Afghanistan Squads)

अब्दुल मलिक, बहिर शाह, हशमतुल्ला शाहिदी, रियाज हसन, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, इस्मत आलम, अफसर जजई, इकराम अलीखिल, बशीर अहमद, फरीद अहमद, नावेद जादरान, राशिद खान, यामीन अहमदजई, जाहिर खान, जाहिर शहजाद , जिया-उर-रहमान।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article