टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'मुझे तुमसे मोहब्बत है...'- मोहित चौहान का गाना सुन रो पड़े Salman Khan, वीडियो हुआ वायरल

Bigg Boss 20 Salman Khan Cries on Set: पॉपुलर शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा किया हुआ है। हाल ही में शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान भावुक नजर आए।

Image

Bigg Boss 20: सलमान खान सेट पर लगे रोने (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Salman Khan Cries on Set: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिसने कंटेस्टेंट्स की गेम को जबरदस्त मोड़ दिया है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन वीकेंड का वार में दिवाली का सेलिब्रेशन हुआ। जहां कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने आकर कंटेस्टेंट्स को रोस्ट किया। वहीं करण जौहर और शनाया कपूर ने 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' का प्रमोशन हुआ। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 20' से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान रोते हुे नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Divyanka-Vivek ने जुड़वा बेटों के नाम से उठाया पर्दा, जानें क्या है 'दैविक'-'वैदविक' का मतलब

    'बिग बॉस 20' के इस वीडियो में दिखाई दिया कि सलमान खान सिंगर मोहित चौहान का गाना सुनकर भावुक हो गए। वीडियो में मोहित चौहान ने पहले "जब वी मेट' का 'तुमसे ही...' गाना गाया। इसके बाद उन्होंने सलमान खान से इजाजत लेकर सलीम खान द्वारा लिखा हुआ पॉपुलर गाना 'मुझे तुमसे मोहब्बत है...' गुनगुनाया। मोहित चौहान का गाना सुनकर सलमान खान भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू आ गए, जिसे देख कंटेस्टेंट्स भी मायूस हो गए। खुद अरिश्फा खान भी उनसे कहती नजर आईं कि सर आप मत रोइए। सलमान खान का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'काशवी' पर मजाक सुन भड़के ScoutOP और लव गिल, Gaurav Gupta से हुई तीखी बहस

      वीकेंड का वार में फूटा स्काउट ओपी और लव गिल का गुस्सा

      बता दें कि 'बिग बॉस 20' में गौरव गुप्ता की रोस्टिंग से लव गिल और स्काउट ओपी नाराज हो गए। स्काउट ओपी ने गौरव गुप्ता के जाने के बाद कहा कि ये मजाक बहुत ही घटिया था। स्काउट ओरी ने यंग डीएसए के सामने अपनी भड़ास निकालने की कोशिश की। बातों ही बातों में गौरव गुप्ता ने काशवी हीरानंदानी को भी शामिल किया था, जिससे स्काउट ओपी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article