Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बस्तर में हैं, जहां वो सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश, दुनिया के कोने-कोने में करोड़ों भारतीय प्रकाश का पावन पर्व मना रहे हैं। दूर-दूर से लोग आपने घर पहुंच रहे हैं। परिवार और परिजनों के साथ मिलने जुलने का ये एक बड़ा महोत्सव होता है। मैं दिवाली मनाने आपके बीच पहुंचा हूं।
पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा, "आपने देश की एकता, अखंडता के लिए अनगिनत बलिदान दिए हैं, आपने असीम त्याग किया है।
देश की आंतरिक सुरक्षा में लगे सुरक्षा बल, CRPF, कोबरा, BSF, ITBP का एक एक जवान, SSB, IRB और राज्यों की पुलिस का एक एक सिपाही, बस्तर फाइटर जैसे स्पेशल फोर्स के कमांडो, महिला fighters, ये देश आपकी सेवाओं के लिए आपका ऋणी है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "साल 2026 की ये दीवाली वाकई विशेष है! ये पहली दीवाली है- जब देश नक्सलवाद-माओवादी आतंक के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका है। ये पहली दीवाली है- जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है। ये पहली दीवाली है- जब करोड़ों देशवासी नक्सलवाद के भय को परास्त कर चुके हैं।
