LIVE

IND U19 vs PAK U19 Live Score: दीवाली पर पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने उतरेंगे जूनियर द्रविड़-सहवाग, थोड़ी देर में होगा मैच का टॉस

IND U19 बनाम PAK U19 Live Cricket Score: अंडर-19 एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। ओमान के मस्कट शहर स्थिति अल-अमीरात क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अपना-अपना पहला मुकाबला जीता है। यहां पढ़ें भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लाइव अपडेट्स।

Umesh KumarUpdated Nov 8, 2026, 09:00 IST
Follow on Google News
IND U19 vs PAK U19 Live Score: दीवाली पर पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने उतरेंगे जूनियर द्रविड़-सहवाग, थोड़ी देर में होगा मैच का टॉस

IND U19 vs PAK U19 Live Score: दीवाली पर पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने उतरेंगे जूनियर द्रविड़-सहवाग, थोड़ी देर में होगा मैच का टॉस

IND U19 vs PAK U19 Live Score: अंडर-19 एशिया कप के 8वें मुकाबले दो चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होंगी। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में भारत के सामने पाकिस्तान है। दोनों टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला जीत कर आ रही है। भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अंडर-19 टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ दमदार जीत दर्ज की है। गेंदबाजों में ईशान सूद, अर्जुन राजपूत और यशवीर गौड़ समेत सभी गेंदबाजों ने अपना प्रभाव छोड़ा। वहीं, बल्लेबाजी में आर्यवीर सहवाग ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने कप्तान लक्ष्य के साथ मिलकर भारत को 10 विकेट से जीत दिलाई।

वहीं, पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने यूएई के खिलाफ विशाल लक्ष्य को चेज करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की है। यूएई ने पाकिस्तान को 225 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज उस्मान खान ने नाबाद 139 रन की पारी खेली, जबकि जहांगीर बिलाल ने 60 रन का योगदान दिया था।

यहां पढे़ं भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लाइव अपडेट्स।

NOV 08, 2026 09:00 IST

IND U19 vs PAK U19 Live Score: मैदान पर उतरेंगे जूनियर सहवाग-द्रविड़

पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर द्रविड़ और सहवाग की जोड़ी देखने को मिलेगी। हालांकि, इस बार सीनियर नहीं बल्कि जूनियर के रूप में। अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग जब मैदान पर उतरेंगे तो दोनों का एक ही काम होगा पाकिस्तान को मात देना। जैसे सीनियर द्रविड़ और सहवाग करते थे।
NOV 08, 2026 08:57 IST

IND U19 vs PAK U19 Live Score: दोनों टीमें हो विजय रथ पर सवार

अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें जीत के रथ पर सवार हैं। भारत ने जहां नेपाल को मात दी है। तो वहीं पाकिस्तान ने यूएई को धूल चटाई है। इस बड़े मुकाबले से पहले दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की धार को और तेज कर लिया है।
NOV 08, 2026 08:55 IST

IND U19 vs PAK U19 Live Score: महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार

सबसे पहले तो सभी पाठकों को दीवाली हार्दिक शुभकामनाएं और भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 के महामुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारत-पाकिस्तान का मैच किसी भी स्तर का हो हमेशा रोमांचक ही होता है। आज भी उम्मीद है कि जूनियर द्रविड़ और सहवाग पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हैं।