बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अनंत सिंह (Anant Singh) इन दिनों अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी बेटी की शादी का निमंत्रण सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि इसके लिए देशभर में लोगों को न्योता भेजा जाएगा। यहां तक कि बातों ही बातों में उन्होंने पाकिस्तान में भी निमंत्रण कार्ड भेजने की बात कह दी।
मीडिया से क्या बोले अनंत सिंह
दरअसल, पटना (Patna) में मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने अपनी बेटी की भव्य शादी के लिए भेजे जा रहे निमंत्रण को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग उनसे प्यार करते हैं और उनके शुभचिंतक हैं, वे सभी शादी में शामिल हो सकते हैं। उनके लिए जनता भगवान के समान है और कोई भी व्यक्ति कहीं से भी आएगा तो उनके लिए यह बहुत बड़ी बात होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: नाबालिग ने नर्सिंग होम के शौचालय में खुद दिया बच्चे को जन्म
बिहार ही नहीं, पूरे देश में भेजे जा रहे हैं कार्ड
अनंत सिंह ने कहा कि वह अपने सभी दोस्तों, शुभचिंतकों और उनसे जुड़े लोगों को शादी में बुलाना चाहते हैं। जिन लोगों के मोबाइल नंबर उनके पास हैं, उनसे संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि निमंत्रण सिर्फ बिहार के लोगों के लिए नहीं है, बल्कि पूरे भारत में लोगों को शादी के कार्ड भेजे जा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या शादी का न्योता सिर्फ बिहार तक सीमित है, तो उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। वह हर जगह और हर किसी को आमंत्रित करना चाहते हैं।
शादी में नहीं होता पक्ष और विपक्ष
अनंत सिंह ने कहा कि शादी में कोई सत्ता पक्ष या विपक्ष नहीं होता। ये भेदभाव सिर्फ चुनाव लड़ने और वोट मांगने के दौरान होता है। शादी और परिवार के समारोह में ऐसी कोई बात नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भी शादी का निमंत्रण देंगे। यानी राजनीतिक मतभेदों को एक तरफ रखकर वह सभी नेताओं और लोगों को अपनी बेटी की शादी में बुलाना चाहते हैं।
