क्रिकेट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले चोट के कारण बाहर हुआ टीम इंडिया का ओपनर

Yashasvi Jaiswal: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दरअसल ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चोट के कारण रणजी की मुंबई टीम से बाहर हो गए हैं। वह पहले चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड का भी हिस्सा थे, लेकिन बाद में उनकी जगह वरुम चक्रवर्ती को शामिल कर लिया गया था।

Image

यशस्वी जायसवाल (साभार-BCCI)

Yashasvi Jaiswal: भारत और मुंबई के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल सोमवार से नागपुर में शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के मुंबई-विदर्भ सेमीफ़ाइनल मैच से बाहर हो गए हैं। जायसवाल के बाएं टखने में दर्द है और वह अब इसकी निगरानी के लिए एनसीए बेंगलुरू जाएंगे। 23 साल के जायसवाल पहले भारत के शुरूआती चैंपिंयस ट्रॉफ़ी दल में थे, लेकिन अंत में उनकी जगह पर वरूण चक्रवर्ती को शामिल कर लिया गया।

इसके बाद वह मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफ़ी का सेमीफ़ाइनल खेलने वाले थे, जिसमें अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार कुमार, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर जैसे नाम पहले से शामिल थे। दुबे और जायसवाल चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए भारत के नॉन-ट्रैवलिंग रिज़र्व में भी शामिल हैं और ज़रूरत पड़ने पर वे दुबई की यात्रा कर सकते हैं।

भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य जायसवाल ने हाल ही में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे डेब्यू भी किया था। उन्होंने 2024-25 के रणजी सीज़न के दौरान जम्मू-कश्मीर के ख़िलाफ़ सिर्फ़ एक रणजी मैच खेला है, जिसमें उन्होंने दो पारियों में क्रमश: 4 और 26 का स्कोर किया है। सेमीफ़ाइनल में मुंबई का सामना ज़बरदस्त फ़ॉर्म में चल रही विदर्भ से होगा, जिन्होंने क्वार्टर फ़ाइनल में तमिलनाडु जैसी टीम को 198 रनों से हराया था।

रणजी सेमीफ़ाइनल के लिए मुंबई का स्क्वॉड-

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, मोहित अवस्थी, सिलवेस्टर डिसूज़ा, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर, हर्ष तन्ना

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article