क्रिकेट

MI vs RR: फॉर्म में लौटे यशस्वी, मुंबई के खिलाफ जड़ दिया आईपीएल का दूसरा शतक

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 23, 2024, 12:33 AM IST

MI vs RR: यशस्वी जायसवाल ने फॉर्म में आने के संकेत दे दिए हैं। मुंबई के खिलाफ मैच में उन्होंने सीजन का पहला शतक जड़ दिया। उनके बल्ले से यह पारी चेज करते हुए आई है। इससे पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 39 रन था।

Image

यशस्वी जायसवाल (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई और राजस्थान का मुकाबला
  • यशस्वी जायसवाल ने 31 गेंद में जड़ा अर्धशतक
  • यह इस सीजन का उनका पहला अर्धशतक है।

MI vs RR: मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसावल ने आईपीएल 2024 की अपनी पहली सेंचुरी जड़ दी। राजस्थान के सामने जीत के लिए मुंबई इंडियंस ने 180 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में राजस्थान ने शानदार शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने पावरप्ले में तेजी से रन बटोरे और अपनी टीम का स्कोर 61 तक पहुंचा दिया। हालांकि, जोस बटलर 25 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की।

यशस्वी ने जड़ा सीजन का पहला शतक

यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के खिलाफ इस सीजन का पहला शतक 59 गेंद में जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए। यह आईपीएल करियर का उनका दूसरा शतक है। वह 60 गेंद में 104 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके दोनों शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही आए हैं। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2023 में मुंबई के खिलाफ 62 गेंद में 124 रन की पारी खेली थी। हालांकि, उस मैच में राजस्थान को हार मिली थी। इससे पहले उन्होंने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 50 रन से 100 तक का सफर 29 गेंद में पूरा किया। यह इस सीजन का उनका सर्वाधिक स्कोर भी है। इससे पहले इस सीजन यशस्वी का हाईएस्ट स्कोर 39 रन था जो उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था।

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने यह मुकाबला 9 विकेट के बड़े अंतर से अपने नाम किया। 180 रन का लक्ष्य राजस्थान ने 1 विकेट खोकर 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। जायसवाल और संजू ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 109 रन की साझेदारी की। इससे पहले टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक वक्त मुंबई 52 रन के स्कोर पर अपने टॉप 4 बल्लेबाजों को खो चुकी थी, लेकिन तिलक वर्मा के 65 और नेहल वढेरा की 49 रन की पारी के दम पर मुंबई ने 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 54 गेंद में 99 रन जोड़े।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article