क्रिकेट

क्या टीम इंडिया के साथ हुई बेईमानी! अंपायर के निर्णय से नाखुश दिखे यशस्वी, फिर शतक से चूके

IND vs AUS 4th Test, Yashasvi Jaiswal Best innings Against Australia: मेलबर्न टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 208 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 84 रन बनाए। हालांकि, वे शतक से चूक गए।

Image

यशस्वी जायसवाल। (फोटो- AP)

Photo : AP

IND vs AUS 4th Test, Yashasvi Jaiswal Best innings Against Australia: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला एक बार फिर जमकर चला। मेलबर्न टेस्ट मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उनकी शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच चुकी है। यशस्वी जायसवाल एक छोर से बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन दूसरी छोर पर बल्लेबाज आ रहे थे और जा रहे थे। यशस्वी ने 208 गेंदों का सामना किया और 8 चौके की मदद से 84 रन बनाए और 71वें ओवर में पांचवीं गेंद पर यशस्वी को आउट दे दिया गया। यह मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा। उन्होंने यशस्वी को आउट ठहराया। हालांकि, वीडियो में यशस्वी साफ नॉटआउट दिख रहे थे। वे नाखुश होकर मैदान से बाहर चले गए। यशस्वी पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए हैं। उन्होंने पर्थ टेस्ट में 161 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।

मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन का खेल 9 विकेट पर 228 रन से आगे खेलना शुरू किया। दिन की शुरुआत होते ही ऑस्ट्रेलिया की टीम 83.4 ओवर में 234 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम को जीत के लिए 340 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 71.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं।

टीम इंडिया के टॉप स्कोरर हैं यशस्वी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में जानदार पारी खेली। उन्होंने 4 टेस्ट मैचों में 53.50 औसत से 359 रन बनाए। उन्होंने पर्थ में भी 161 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा दो अर्धशतकीय पारी भी शामिल है।

पहली पारी में शतक से चूक गए थे यशस्वी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मुकाबले में यशस्वी का बल्ला शुरू से रन उगल रहा है। उन्होंने चौथे टेस्ट की पहली पारी में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी, लेकिन वे शतक से चूक गए थे। उन्होंने पहली पारी में 118 गेदों का सामना किया था और 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 82 रन बनाए थे। उनको पैट कमिंस और एलेक्स कैरी ने रन आउट किया था।

स्पष्ट रुप से आउट नहीं थे यशस्वी: राजीव

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी यशस्वी जायसवाल के आउट पर अपना पक्ष रखा। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए मैसेज पर उन्होंने लिखा यशस्वी जयसवाल स्पष्ट रूप से आउट नहीं थे। थर्ड अंपायर को इस बात पर ध्यान देना चाहिए था कि तकनीक क्या संकेत दे रही थी। थर्ड अंपायर को ठोस निर्णय लेना चाहिए था।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article