Yashasvi Jaiswal Record: जिम्बाब्वे के खिलाफ 5वें और आखिरी मुकाबले में भले ही यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में आउट हो गए, लेकिन उन्होंने आउट होने से पहले एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पिछले मैच की तरह भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और गिल ने पारी की शुरुआत की।
जायसवाल ने अपनी पारी वहीं से शुरू की जहां उन्होंने चौथे टी20I में छोड़ा था। उन्होंने मैच की पहली दो गेंद पर दो छक्का जड़ा। उन्होंने सिकंदर रजा की पहली गेंद पर छक्का लगाया। बाद में, अंपायर ने इस गेंद को नो-बॉल करार दिया। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने फ्री-हिट का पूरा इस्तेमाल किया और अगली गेंद पर भी छक्का जड़ दिया।
यशस्वी जयसवाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अविश्वसनीय शुरुआत के दौरान, जयसवाल ने एक बल्लेबाज द्वारा मैच की पहली गेंद पर सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इतना ही नहीं T20I में एक फुल मेंबर टीम की ओर से पहली दो गेंद पर दो छक्के लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए। जायसवाल के अलावा यह रिकॉर्ड इवान सेलेमानी के नाम है, जिन्होंने 2022 में तंजानिया और रवांडा के बीच मैच के दौरान इसे हासिल किया था।
IPL में भी किया था यह कारनामा
यह पहला मौका नहीं है जब जायसवाल ने मैच के शुरुआती दो गेंद पर दो छक्के लगाए हैं। वह आईपीएल में भी ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने साल 2023 में ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक मैच के दौरान नीतीश राणा को पारी की पहली दो गेंदों पर दो छक्के मारे थे। जायसवाल आईपीएल इतिहास में विराट कोहली के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने थे।
मैच की पहली गेंद पर भारत के 13 रन ने लीगल बॉल के बाद टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी बना लिया। भारत ने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के रिकॉर्ड (10) को तोड़ दिया।
