क्रिकेट

टेस्ट टीम में एंट्री के बाद यशस्वी को आई राहुल द्रविड़ के दिए गुरुमंत्र की याद

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 28, 2023, 09:06 PM IST

भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए जाने के बाद 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज जशस्वी जायसवाल को अंडर-19 क्रिकेट के दिनों में राहुल द्रविड़ द्वारा दिए गए गुरुमंत्र की याद आ गई।

Image

यशस्वी जायसवाल

मुंबई: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के अलावा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के करियर को संवारने में अहम भूमिका राहुल द्रविड़ की भी रही है। आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए बल्ले की छाप छोड़ने में सफल रहे यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

हमेशा राहुल द्रविड़ से मांगी सलाह

यशस्वी जायसवाल को जब कभी सलाह की जरूरत पड़ी उन्होंने सीधे राहुल द्रविड़ की ओर रुख किया। राहुल द्रविड़ ने ही उन्हें सबसे पहले भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने की खबर दी। साल 2020 के विश्व कप से पहले यशस्वी जायसवाल को एनसीए में राहुल द्रविड़ की पाठशाला में क्रिकेट की बारीकियां सीखने का मौका मिला था। राहुल द्रविड़ के पास से यशस्वी अंडर-19 विश्व कप में शिरकत करने से पहले टिप्स से अपनी झोली भरकर लौटे थे।

अंडर-19 विश्व कप में मचाया था धमाल

अंडर-19 विश्व कप में यशस्वी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट में 133.33 के औसत से 400 रन बनाने में सफल रहे। इसी दौरान उन्होंने 3 विकेट भी अपने नाम किए। फाइनल मैच में उन्होंने 88 रन की पारी खेली थी लेकिन दुर्भाग्यवश भारतीय टीम को 3 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

हर गेंद को समझो अहम

यशस्वी ने राहुल द्रविड़ से मिली सीख का जिक्र करते हुए कहा, मैंने राहुल द्रविड़ सर से बहुत सी चीजें डिस्कस की हैं। उनकी बहुत सी सलाह में से एक यह थी, गेंद को करीब से देखो मेरे लिए बेहद कारगर साबित हुई। एजक बार में एक गेंद वाला गुरुमंत्र मुझे राहुल सर से ही मिला। वो हमेशा कहते हैं कि हर गेंद को अहम समझे। उनके पास हर समस्या का समाधान है। वो एक शानदार मेंटोर हैं। मेरे खेल में सुधार उनकी सलाह की वजह से ही हो सका है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article