क्रिकेट

विदर्भ को पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी दिलाने वाले 5 मैच विनर खिलाड़ी

विदर्भ ने सौराष्ट्र को हराकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत में यूं तो सभी 11 खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया, लेकिन 5 खिलाड़ी ऐसे रहे जो अगर न होते तो विदर्भ का यह सपना कभी पूरा नहीं हो पाता। चलिए जानते हैं विदर्भ के इन्हीं पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनहोंने जीत की इबारत लिखी।

Image

यश ठाकुर (साभार-BCCI)

विदर्भ ने भारतीय घरेलू क्रिकेट की लिस्ट ए फॉर्मेट की सबसे प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी (2025-26) जीत ली है। विदर्भ ने पहली बार ये खिताब जीता है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने पूर्व में 2 बार चैंपियन रही सौराष्ट्र को हराया। फाइनल में विदर्भ के लिए सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे ने शतकीय पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। अथर्व ने खिताबी मुकाबले में यादगार पारी खेली। पूरे टूर्नामेंट के दौरान विदर्भ के लिए पांच खिलाड़ियों, जिनमें 3 बल्लेबाज और 2 गेंदबाज हैं, ने दमदार प्रदर्शन किया और टीम को पहली बार चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाई। आइए इन पांचों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

अमन रवींद्र मोखड़े विजय हजारे ट्रॉफी (2025-26) के शीर्ष स्कोरर रहे। दाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 10 मैचों की 10 पारियों में 5 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 814 रन बनाए। उनका औसत 90.44 और सर्वाधिक स्कोर नाबाद 150 रन रहा।

ध्रुव शौरी ने 9 मैचों की 9 पारियों में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाते हुए 515 रन बनाए। उनका औसत 73.57 और सर्वाधिक स्कोर 136 रन रहा। वह सीजन के आठवें श्रेष्ठ बल्लेबाज रहे।

आर समर्थ ने भी 10 मैचों की 8 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 452 रन बनाए।

विदर्भ के लिए गेंदबाजी में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने श्रेष्ठतम प्रदर्शन किया। वह सीजन के चौथे सफल गेंदबाज रहे। यश ने 9 मैचों में 19 विकेट लिए। फाइनल में भी 50 रन देकर उन्होंने 4 विकेट लिए थे।

नचिकेत भूते ने भी विदर्भ के लिए यादगार प्रदर्शन किया। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 9 मैचों में 18 विकेट लिए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article