क्रिकेट

WWE WrestleMania 40 Live Streaming: कब और कहां देख सकेंगे रेसलमेनिया 40 लाइव स्ट्रीमिंग, जानें टिकट प्राइस,मैच प्रेडिक्शन की सभी डिटेल्स

WWE WrestleMania 40 Live Streaming, Date Time: रेसलमेनिया 40 6 और 7 अप्रैल को पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया में लिंकन फाइनेंशियल फील्ड में होगा। द रॉक, रोमन रेंस, कोडी रोड्स, सैथ रॉलिन्स, रैंडी ऑर्टन और रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गज इस दो दिवसीय इवेंट में मुख्य भूमिका निभाएंगे। आइए जानते हैं इस इवेंट के बारे में सबकुछ

Image

रेसलमेनिया 40 (फोटो- WWE Twitter)

WWE WrestleMania 40 Live Streaming Date Time in India: साल का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित डब्लयूडब्लयूई इवेंट रेसलमेनिया 6 अप्रैल और 7 अप्रैल को पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया में होगा।इस इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े नाम, ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन, रोमन रेंस, कोडी रोड्स, सैथ रॉलिन्स, रैंडी ऑर्टन, एजे स्टाइल्स, रे मिस्टीरियो सहित अन्य लोग साल के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक में शामिल होंगे। जिसे लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है।

शो के सबसे बड़े मंच पर द रॉक की वापसी सबसे बड़ा आकर्षण है। रॉक ने आखिरी बार 2013 में रेसलमेनिया मैच में हिस्सा लिया था और प्रशंसक उनकी रिंग में वापसी के लिए आतुर होंगे। पहले दिन के लिए निर्धारित प्रतिष्ठित लड़ाई में द रॉक कोडी रोड्स और सैथ रॉलिन्स के खिलाफ एक टैग टीम मैच में रोमन रेंस के साथ मिलकर काम करेंगे। इसी दिन रात को रोमन रेंस और कोडी रोड्स का यूनिवर्सल टाइटल के लिए मैच होने वाला है।

WWE रेसलमेनिया 40 कब होगा? (WrestleMania 40 date)

डब्लयूडब्लयूई रेसलमेनिया 40 6 अप्रैल (शनिवार) और 7 अप्रैल (रविवार) को होगा।

WWE रेसलमेनिया 40 कहां होगा? (WrestleMania 40 venue)

WWE रेसलमेनिया 40 पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया में लिंकन फाइनेंशियल फील्ड में होगा।

WWE रेसलमेनिया 40 कितने बजे शुरू होगा? (WrestleMania 40 Time in india)

डब्लयूडब्लयूई रेसलमेनिया 40 को 6 और 7 अप्रेल को दोनों दिन भारत में सुबह 4:30 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

WWE रेसलमेनिया 40 का लाइव टेलीकास्ट भारत में कैसे देखें? (WrestleMania 40 live telecast in india)

भारत में WWE रेसलमेनिया 40 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर उपलब्ध होगा।

WWE रेसलमेनिया 40 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कैसे देखें? (WrestleMania 40 live streaming in india)

भारत में WWE रेसलमेनिया 40 की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध होगी। इसके लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना अनिवार्य है। फैंस जियो टीवी और एयरटेल एक्सट्रीम पर इसे मुफ्त में भी देख सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article