क्रिकेट

WTC Points Table: साउथ अफ्रीका ने कटाया WTC फाइनल का टिकट, जानें प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

WTC Points Table: पाकिस्तान को हराकर साउथ अफ्रीका ने जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट कटा लिया। वह WTC फाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। इससे पहले भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया इसके फाइनल में पहुंच चुकी है।

Image

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल (साभार-AP)

WTC Points Table: साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में उसने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम एक वक्त 99 रन पर 8 विकेट खो चुकी थी, लेकिन रबाडा और मार्को यान्सेन ने 9वें विकेट के लिए नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी कर 2 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल(WTC Points Table)

साउथ अफ्रीका की इस जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं आया है। 11 मैच में 88 प्वाइंट्स और 66.67 विन पर्सेंटेज के साथ साउथ अफ्रीका टॉप पर बरकरार है। दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और भारत है। 15 मैच में 106 प्वाइंट्स और 58.89 की विन पर्सेंटेज के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर जबकि 17 मैच में 114 प्वाइंट्स और 55.88 विन पर्सेंटेज के साथ तीसरे नंबर पर है।

WTC Points Table

प्वाइंट्स टेबल अपडेट (साभार-ICC)

दूसरी टीम बनने की रेस जारी

साउथ अफ्रीका ने तो अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है, लेकिन अब दूसरी फाइनलिस्ट टीम बनने की रेस में भारत और ऑस्ट्रेलिया है। फिलहाल बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और इस सीरीज का परिणाम आगे की तस्वीर साफ करेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 11-15 जून के बीच लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

WTC फाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम

साउथ अफ्रीका WTC फाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले भारत (2021 और 2023) में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (2023) में फाइनल में पहुंची थी जबकि WTC की पहली विजेता टीम साल 2021 में न्यूजीलैंड बनी थी। 2023 में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। टीम अब भी फाइनल की रेस में बनी हुई है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article