शहर

क्या करते हैं अनंत सिंह के दामाद, जिन्हें गिफ्ट में करोड़ों की लग्जरी कार दे रहे मोकामा के विधायक

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को बिहटा के रहने वाले ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से होनी है। ऋषिकेश का परिवार सामान्य राजनीतिक परिवार नहीं, बल्कि शिक्षित और अनुशासित पृष्ठभूमि से आता है।

Image

अनंत सिंह की बेटी की शादी (फोटो साभार- AI)

Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। चर्चा सिर्फ शादी की भव्यता की नहीं है, बल्कि दामाद को मिलने वाले महंगे तोहफे की भी है। कहा जा रहा है कि अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद को साढ़े तीन करोड़ रुपये की लग्जरी कार गिफ्ट में देने जा रहे हैं। अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है, आखिर अनंत सिंह के दामाद करते क्या हैं?

ऋषिकेश कुमार से होगी शिवांगी सिंह की शादी

अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को बिहटा के रहने वाले ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से होनी है। ऋषिकेश का परिवार सामान्य राजनीतिक परिवार नहीं, बल्कि शिक्षित और अनुशासित पृष्ठभूमि से आता है। उनके पिता रणविजय कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कमांडेंट के पद पर हैं। घर में अनुशासन और नौकरी का माहौल रहा है, लेकिन बेटे ने भारत में सरकारी नौकरी से अलग रास्ता चुना।

अमेरिका में जॉब करते हैं ऋषिकेश

ऋषिकेश पिछले करीब 11 साल से अमेरिका में रह रहे हैं। उन्होंने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई के बाद उन्होंने वहीं करियर बनाया और फिलहाल अमेरिका की एक बड़ी कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत हैं। बताया जाता है कि उनकी सालाना कमाई भी काफी अच्छी है। यही वजह है कि वायरल हो रहे शादी के कार्ड में भी उनकी पढ़ाई और प्रोफेशन का खास तौर पर जिक्र किया गया है। अनंत सिंह जैसे बाहुबली नेता की बेटी का रिश्ता एक एनआरआई और कॉरपोरेट प्रोफेशनल से जुड़ना लोगों के लिए हैरानी भरा है। राजनीतिक गलियारों में इसे दो अलग दुनियाओं का मिलन कहा जा रहा है।

शिवांगी सिंह के लिए ससुराल में तैयार हो रहा नया घर

एक तरफ मोकामा की देसी सियासत, दूसरी तरफ अमेरिका की कॉरपोरेट लाइफ।इधर, शादी की तैयारियां भी किसी बड़े त्योहार से कम नहीं हैं। बिहटा के रामकृष्णा नगर में दूल्हे के परिवार की ओर से नया घर तैयार किया जा रहा है, जहां शादी के बाद शिवांगी बहू बनकर आएंगी। वहीं मोकामा के लदवां गांव में करीब 10 बीघा जमीन पर भव्य पंडाल बन रहा है। 100 फीट लंबा स्टेज, चीन से मंगाए गए फूल और भव्य सजावट की चर्चा हर जगह है। शादी में करीब 4 लाख मेहमानों को न्योता दिया गया है। 150 तरह के पकवान बनेंगे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article