क्रिकेट

WTC Points Table: ये है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने का समीकरण

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 9, 2023, 02:18 PM IST

भारत के सामने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहले ही जगह बना चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर फाइनल में पहुंचने की बड़ी चुनौती है। अहमदाबाद टेस्ट में हार भारत के लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना टूट सकता है। भारत के सामने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने को लेकर तीन समीकरण उपलब्ध हैं।

Image

रोहित के नेतृत्व में टीम इंडिया

Photo : Twitter

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का पहला फाइनलिस्ट तय हो चुका है। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब सवाल है कि दूसरा फाइनलिस्ट भारत होगा या फिर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज श्रीलंका, टीम इंडिया का समीकरण बिगाड़ेगी।

श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत गुरुवार से होने जा रही है। ऐसे में यदि श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब हो जाती है तो भारत के लिए लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट सकता है। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 68.52 जीत प्रतिशत के साथ टॉप पर है और वह पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना चुकी है। दूसरे नंबर पर 60.29 जीत प्रतिशत के साथ टीम इंडिया बनी हुई है।

अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के गणित पर एक नजर डालते हैं।

1. अगर भारत अहमदाबाद टेस्ट जीत लेता है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगा और फिर उस पर श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के रिजल्ट का कोई भी असर नहीं होगा।

2. अगर भारत ड्रा करता है तो उसका जीत प्रतिशत गिरकर 52.9 हो जाएगा, लेकिन अगर श्रीलंका, न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से जीतने में असफल रहता है तो भी टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी।

3. यदि अहमदाबाद टेस्ट में भारत की हार हो जाती है और ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को ड्रॉ करने में कामयाब हो जाती है तो ऐसी स्थिति में भारतीय टीम को इंतजार करना होगा कि श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड को 2-0 से न हरा दे।

इन समीकरणों के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच 9-13 मार्च के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article