क्रिकेट

WTC Final: बीसीसीआई ने दिया संकेत, क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन?

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 5, 2023, 05:31 PM IST

WTC Final 2023, India Prediction Playing XI: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले का आगाज 7 जून से होने जा रहा है। इस मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर खेला जाएगा। इससे पहले बीसीसीआई ने भारतीय टीम के प्लेइंग-11 को लेकर संकेत दिया है।

Image

रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल। (फोटो- बीसीसीआई के ट्विटर से)

Photo : Twitter

WTC Final 2023, India Prediction Playing XI: लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवर पर 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) के फाइनल मुकाबले की शुरुआत होगी। लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंची टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। डब्ल्यूटीसी (WTC) फाइनल से पहले बीसीसीआई ने भारतीय प्लेइंग-11 को लेकर संकेत दिया है। उन्होंने पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया ट्विटर पर नई जर्सी के साथ 11 खिलाड़ियों की फोटो शेयर की। इसके बाद क्रिकेट फैंस अनुमान लगाने लगे कि कहीं यह टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो नहीं उतरेगी। हालांकि, प्लेइंग-11 का ऐलान 7 जून को मैच शुरू होने से पहले ही पता लगेगा।

नहीं दिखी पुजारा की फोटो

बीसीसीआई ने नई जर्सी के साथ 11 खिलाड़ियों की फोटो शेयर की। इसमें रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली, शुभमन गिल सहित मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और उमेश यादव का नाम शामिल है। इसमें टेस्ट क्रिकेट के धुरंधर चेतेश्वर पुजारा की फोटो नहीं दिखी। हालांकि, वे भारतीय टीम के पहुंचने से पहले इंग्लैंड पहुंच गए थे और वहां पर काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान उनका बल्ला जमकर चला था।

इशान को मिल सकता है बतौर बल्लेबाज मौका

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज इशान किशन को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। वे इस मुकाबले के दौरान बतौर विकेटकीपर नहीं उतरेंगे। उनको बतौर बल्लेबाज मौका दिया जा सकता है। केएल राहुल की जगह उनको भारतीय टीम के स्क्वाड में जगह दी गई है। हालांकि, उनका भारतीय टीम के प्लेइंग-11 में मौका मिलता है या नहीं वह 7 जून को ही पता चलेगा।

भारत दूसरी बार डब्ल्यूटीसी के फाइनल में

भारतीय टीम दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में पहुंची है। इससे पहले 2019-21 के खिताबी मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था। इस मुकाबले में भारतीय टीम को हार 8 विकेट से झेलनी पड़ी थी। भारत के पास इतिहास रचने का अच्छा मौका है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), विराट कोहली, शुभमन गिल, इशान किशन (बल्लेबाज), रवींद्र जडेजा, रवि अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article