क्रिकेट

WPL 2026, UPW vs GG Match Preview: यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स एक दूसरे के खिलाफ करेंगी अपने चौथे सीजन के अभियान की शुरुआत

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के दूसरे मुकाबले में शनिवार को यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुंबई में दिन के पहले मुकाबले में भिड़ंत होंगी। जानिए मैच से जुड़ी टीमों का हाल।

Image

मेग लेनिंग और एशले गार्डनर

नवी मुंबई: यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की टीम शनिवार को नवी मुंबई में अपने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) अभियान की शुरुआत करेंगी और पिछले सत्र में विपरीत प्रदर्शन के बाद दोनों टीमें पहले खिताब की तलाश में होंगी। यूपी वॉरियर्स नयी कप्तान मेग लैनिंग पर बहुत अधिक निर्भर रहेगी क्योंकि उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीन फाइनल में पहुंची थी। टीम पिछले तीन सत्र में तीसरे, चौथे और फिर तालिका में निचले स्थान पर रही थी और उसकी निगाहें इस लगातार गिरावट को रोकने की है।

नए सिरे से गठित हुई हैं दोनों टीम

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के आने से टीम में स्पष्टता आने की उम्मीद है। टीम पिछले साल कप्तान एलिसा हीली की गैरमौजूदगी में संतुलन और निरंतरता के लिए संघर्ष कर रही थी। हालांकि वॉरियर्स के टीम संयोजन को लेकर सवाल बने हुए हैं, विशेषकर विकेटकीपिंग विभाग में जिसमें शिप्रा गिरी एकमात्र विशेषज्ञ विकल्प हैं। शीर्ष पर फोबे लिचफील्ड लचीलापन प्रदान करती हैं और उनके किरण नवगिरे के साथ साझेदारी करने की संभावना है। लैनिंग और हरलीन देओल की मौजूदगी वाला मध्यक्रम प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने में महत्वपूर्ण होगा।

पिछले सीजन दोनों टीमों का रहा था शानदार प्रदर्शन

सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा और अनुभवी शिखा पांडे और क्रांति गौड़ जैसी खिलाड़ियों के साथ वॉरियर्स के पास ताकतवर गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें विश्व स्तरीय स्पिन, नयी गेंद से गेंदबाजी का अनुभव और अंतिम ओवरों में विशेज्ञता का मिश्रण है। दूसरी ओर गुजरात जायंट्स दो निराशाजनक सत्र के बाद पिछली बार प्लेऑफ में पहुंची थी और उसका मनोबल बढ़ा हुआ है।

गुजरात के पास है विदेशी खिलाड़ियों वाली कोर

एशले गार्डनर की अगुवाई वाली जायंट्स के पास मजबूत विदेशी खिलाड़ियों का कोर है लेकिन एक प्रमुख भारतीय बल्लेबाज की कमी है। स्टंप के पीछे और शीर्ष क्रम में बेथ मूनी होंगी जबकि सोफी डिवाइन 2025 सत्र से चूकने के बाद डब्ल्यूपीएल में वापसी कर रही हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण रेणुका सिंह ठाकुर के नेतृत्व में काफी संतुलित दिखता है जिन्हें किम गार्थ और काश्वी गौतम का सहयोग मिलेगा। गार्डनर, जॉर्जिया वारेहम, राजेश्वरी गायकवाड़ और तनुजा कंवर के रूप में स्पिन के कई विकल्प मौजूद हैं। दोनों टीम बदलाव के दौर से गुजर रही हैं इसलिए शनिवार का मुकाबला उनके अभियानों की लय तय कर सकता है।

ऐसी हैं दोनों टीम:

यूपी वारियर्स:

श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डायंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, चार्ली नॉट, क्लो ट्रायोन, सुमन मीना, जी त्रिशा, प्रतिका रावल।

गुजरात जायंट्स:

एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फूलमाली, टिटास साधु, काशवी गौतम, कनिका आहुजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वारेहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, शिवानी सिंह, डानी वाट हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article