क्रिकेट

WPL 2025 Auction: पुरुष के बाद अब महिला खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बरसात, 15 दिसंबर को इतने सीटों के लिए होगा ऑक्शन

WPL 2025 Auction Date, Players List: डब्ल्यूपीएल 2025 ऑक्शन की तारीख का ऐलान हो चुका है। बेंग्लुरू में 15 दिसंबर को ऑक्शन का आयोजन होगा। इस ऑक्शन में 100 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगेंगी।

Image

विमेंस प्रीमयर लीग के ऑक्शन का आयाेजन 15 दिसंबर को होगा। (फोटो- WPL/BCCI X)

Photo : Twitter

WPL 2025 Auction Date, Players List: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होने के बाद अब विमेंस प्रीमियर लीग 2025 ऑक्शन में महिला खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होने वाली है। बीसीसीआई ने शनिवार देर शाम डब्ल्यूपीएल 2025 ऑक्शन की तारीख का ऐलान कर दिया। ऑक्शन का भव्य आयोजन 15 दिसंबर को बेंग्लुरू में होगा। ऑक्शन की शुरुआत दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। ऑक्शन में 120 खिलाड़ियों पर बोली लेगेंगी।

अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा

डब्ल्यूपीएल 2025 ऑक्शन के लिए 120 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान हुआ है। इस लिस्ट में 91 भारतीय और 29 विदेशी क्रिकेटर हैं, जिनमें 3 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों की नीलामी में 82 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और 8 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। ऑक्शन में 19 स्थान खाली के लिए बोली लगेंगी। इसमें 5 स्थान विदेशी खिलाड़ियों की खाली है।

तीन कैटेगरी में है खिलाड़ियों का बेस प्राइज

ऑक्शन में उतरने वाली खिलाड़ियों का बेस प्राइज तीन कैटेगरी में है। कैप्ड खिलाड़ियों का बेस प्राइज 30 और 50 लाख रुपए हैं, जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों का बेस प्राइज 10 लाख रुपए है।

सबसे ज्यादा पर्स लेकर उतरेगी गुजरात जायंट्स

ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स लेकर गुजराट जायंट्स की टीम उतरेगी। उनके पास 4.40 करोड़ रुपए उपलब्ध है। इसके बाद यूपी वॉरियर्स 3.90 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर, रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लोर 3.25 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर, मुंबई इंडियंस 2.65 करोड़ के साथ चौथे नंबर पर और दिल्ली कैपिटल्स 2.50 करोड़ रुपए के साथ पांचवें नंबर पर है।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article