स्पोर्ट्स

CWG 2026: अरुंधति चौधरी ने की फाइनल में एंट्री, बॉक्सिंग में भारत के लिए चौथा रजत किया पक्का

भारत की 23 साल का युवा महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 70 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में वेल्स की रोजी एक्लेस को पटखनी देकर फाइनल में एंट्री कर ली है।

Image

अरुंधति चौधरी

ग्लास्गो: भारत की 23 साल का युवा महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 70 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में वेल्स की रोजी एक्लेस को पटखनी देकर फाइनल में एंट्री कर ली। इस जीत के साथ ही अरुंधति चौधरी ने भारत के लिए बॉक्सिंग में चौथा रजत पदक पक्का कर दिया। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में 5-0 के अंतर से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए उनकी इंग्लैंड की शेन्टिली रीड से भिड़ंत होगी।

4-0 के अंतर से दी वेल्स की बॉक्सर को मात

राजस्थान के कोटा की रहने वाली अरुंधति ने शुरुआती दो राउंड में 4-0 के अंतर से मात देकर जीत दर्ज की। पहले दो राउंड में अरुंधति ने 5-0 के अंतर से जीत दर्ज की। मुकाबले के तीसरे और आखिरी राउंड में उनपर एक अंक की पेनल्टी लगी ऐसे में अंत में वो 4-0 से मुकाबला अपने नाम करके फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहीं। इंग्लैंड की मुक्केबाज से अब उनकी शनिवार को गोल्ड मेडल के लिए भिड़ंत होगी।

पक्का किया बॉक्सिंग में चौथा सिल्वर मेडल

अरुंधति चौधरी ने भारत के लिए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में बॉक्सिंग में चौथा रजत पदक पक्का कर दिया। मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचने वाली वो चौथी भारतीय हैं। उनसे पहले प्रीति पवार (महिलाओं के 54 किलो भारवर्ग) और अंकुश पंघल (पुरुषों के 80 किलो भारवर्ग), जैस्मिन लंबोरिया (57 किलो भारवर्ग) के फाइनल में एंट्री कर ली थी। इनके अलावा 6 और मुक्केबाज फाइनल में पहुंचने के कगार पर हैं। भारत 17 मेडल के साथ पदक तालिका में 10वें पायदान पर है। भारतीय खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 कांस्य पदक अपने नाम किए।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article