क्रिकेट

RCB-W vs DC-W T20 Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला आज, यहां देखें Live Telecast

When and Where to Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के सातवें मुकाबले में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं, यहां हर जानकारी उपलब्ध है।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम की खिलाड़ी। (फोटो- RCB Twitter)

Photo : Twitter

WPL 2024 RCBW vs DCW Match Live Streaming Online, RCB vs DC Womens Premier league 2024 Live Match Telecast: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier league) के सातवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore Women) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के खिलाफ फॉर्म में चल रहे हैं। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम अजये बढ़त के साथ आगे बढ़ रही है, जबकि मेग लैनिंग की कप्तानी वाली टीम मौजूदा सीजन में हार का स्वाद चख चुकी है। पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम इस साल विजय रथ पर सवार है।

टीम ने मौजूदा सीजन में दो मुकाबले खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें टीम को एक मैच में जीत और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, दोनों टीमों अपने पिछले मुकाबले में जीतकर इस मुकासले में पहुंची हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2 अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women Date)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला 29 फरवरी 2024 को खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women Time)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का रोमांचक मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women Venue)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बेंग्लुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women Live Telecast)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के रोमांचक मुकाबले को आप स्पोर्ट्स-18 पर देख सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women Live Streaming)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के रोमांचक मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article