क्रिकेट

RCB vs DC: मैच से पहले देखें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की परफेक्ट प्लेइंग-11

RCBW vs DCW, Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women Dream11 Prediction, Today Match: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2024) के 7वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले की परफेक्ट प्लेइंग-11।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की परफेक्ट प्लेइंग-11।

Photo : Times Now Digital

RCB vs DC WPL 2024 Dream11 prediction, Fantasy cricket Tips, Today Match: आईपीएल (IPL) की तरह अब विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2024) का भी रोमांच बढ़ रहा है। टूर्नामेंट के 7वें मुकाबले में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore Women) और मेग लैनिन (Meg Lanning) की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals Women) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला भी बेंग्लुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम होम ग्राउंड का फायदा उठाकर जीत की हैट्रिक लगा सकती, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। आइए इस मुकाबले के शुरू होने से पहले दोनों टीमों के परफेक्ट-11 पर नजर डालते हैं।

WPL 2024, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स(RCB vs DC WPL 2024)

दिनांक: 29 फरवरी 2024

समय: 7.30 PM (भारतीय समयानुसार)

मैदान: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंग्लुरू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स ड्रीम-11 भविष्यवाणी(RCB vs DC WPL 2024 Dream11 prediction)

विकेटकीपर: ऋचा घोष।

बल्लेबाज: मेग लैनिन, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, एस. मेघना।

ऑलराउंडर: ऐलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, मैरिजेन कप्प, सोफी मोलिनक्स, ऐलिस कैप्सी।

गेंदबाज: शिखा पांडेय।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स कप्तान-उप कप्तान RCB vs DC WPL 2024)

कप्तान: मैरिजेन कप्प।

उप-कप्तान: ऐलिस कैप्सी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का स्क्वॉड

स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वेयरहम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, इंद्राणी रॉय, शुभा सतीश, श्रद्धा पोखरकर, दिशा कसाट, नादिन डी क्लर्क, केट क्रॉस, एकता बिष्ट।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

मेग लैनिंग (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, मारिजैन कप्प, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, पूनम यादव, तितास साधु, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस , अश्वनी कुमारी, अपर्णा मंडल, स्नेहा दीप्ति

(*Disclaimer: विमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article