क्रिकेट

WPL 2024, RCB vs GG Pitch Report, Weather: बैंगलोर और गुजरात डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 27, 2024, 05:31 PM IST

WPL 2024, RCB-W vs GG-W Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match: आज (27 February 2024) महिला प्रीमियर लीग का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का ये मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यहां पर जानिए इस मुकाबले की पिच रिपोर्ट और बेंगलुरू में आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल।

Image

डब्ल्यूपीएल 2024, आरसीबी बनाम गुजरात जायंट्स पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला प्रीमियर लीग 2024 (डब्ल्यूपीएल)
  • टूर्नामेंट का पांचवां मैच बैंगलोर और गुजरात के बीच
  • बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा मुकाबला

WPL 2024, RCB-W vs GG-W Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match: डब्ल्यूपीएल 2024 (महिला प्रमियर लीग) में आज पांचवां मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीम का मुकाबला गुजरात जायंट्स की महिला टीम से होगा। आरसीबी टीम की अगुवाई भारतीय धुरंधर खिलाड़ी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) करेंगी। वहीं, गुजरात जायंट्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेथ मूनी (Beth Mooney) के हाथों में होगी। आज का डब्ल्यूपीएल मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इससे पहले मौजूदा डब्ल्यूपीएल सीजन में एक मैच खेला है, उन्होंने वो मुकाबला यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेला था और रोमांचक अंदाज में 2 रनों से जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में अपना खाता खोला था। उस मैच में आरसीबी की गेंदबाज आशा सोभना ने 5 विकेट लेकर धमाल मचाया था। वहीं, अगर बात करें गुजरात जायंट्स की तो उन्होंने इस सीजन में अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस महिला टीम के खिलाफ खेला था, उस मैच में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा था, मुंबई की टीम ने गुजरात को 5 विकेट से शिकस्त दी थी। आइए अब जानते हैं कि आज के मुकाबले में जब आरसीबी और गुजरात जायंट्स आमने-सामने होंगी तो पिच रिपोर्ट कैसी होगी और कैसा होगा बेंगलुरू के मौसम का हाल।

बैंगलोर-गुजरात मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (RCB vs GG Pitch Report)

महिला प्रीमियर लीग में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाला मैच बेंगलुरू में होना है। बेंगलुरू का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला रहा है। पिछली बार जब आरसीबी की टीम यहां खेलने उतरी थी तो उसने यूपी के खिलाफ 6 विकेट पर 157 रन बनाए थे और जवाब में यूपी वॉरियर्स ने भी 7 विकेट पर 155 रन बना दिए थे और जीत से बस दो रन दूर रह गई थी। उस मैच में आरसीबी की दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े थे। लेकिन यहां देखने वाली बात ये है कि इस पिच पर स्पिनर्स का भी बोलबाला रहा है और बैंगलोर-यूपी मैच में ऐसा ही हुआ था जब आशा सोभना ने पांच विकेट लेकर मैच पलटा था। तो ऐसे में ये तो तय है कि यहां जमकर रन बन सकते हैं लेकिन बीच के ओवरों में जब स्पिनर्स आक्रमण पर आएंगे तब उनसे संभलकर रहना होगा।

आज कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम? (Bengaluru Weather Today)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाला मुकाबला बेंगलुरू के सुहावने मौसम में होने जा रहा है। यहां आज आसमान साफ रहेगा, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। आज का मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। यहां उमस भी इतनी नहीं होगी जितनी की आमतौर पर रहती है। आज बेंगलुरू के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने के आसार हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स की टीमें (RCB and GG Squads)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), आशा सोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, केट क्रॉस, एकता बिष्ट, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स, शुभा सतीश और एस मेघना।

गुजरात जायंट्स महिला टीमः बेथ मूनी (कप्तान), एशले गार्डनर, लौरा वोल्वार्ड्ट, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, शबनम शकील, फोएबे लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, वेदा कृष्णमूर्ति, तृषा पूजिथा, कैथरीन ब्राइस, मन्नत कश्यप , मेघना सिंह, तरन्नुम पठान, काशवी गौतम और लॉरेन चीटल।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article