क्रिकेट

WPL 2024, GGW vs MIW Pitch Report, Weather: गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियन्स डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानें

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 25, 2024, 04:26 AM IST

WPL 2024, GGW vs MIW Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match: आज (25 February 2024) विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। सीजन के तीसरे मुकाबले में आज गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियन्स की टीमों के बीच भिड़ंत होगी। ये मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जानिए इस डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और आज के बेंगलुरू के मौसम का हाल।

Image

विमेंस प्रीमियर लीग 2024 गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियन्स पिच और वेदर रिपोर्ट

WPL 2024, GGW vs MIW Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match: आज विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) के दूसरे सीजन का तीसरा मुकाबला आज गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला जाएगा है। इस सीजन का तीसरा मुकाबला आज रात 7.30 बजे से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात जायंट्स की कप्तान होंगी ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी(Beth Moony) और मुंबई इंडियन्स की कमान भारत की हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में होगी।

अगर इन दोनों टीमों के आंकड़ों की बात की जाए तो अब तक गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियन्स की महिला टीमें WPL इतिहास में दो बार आमने-सामने आई हैं। दोनों के बीच हुई पिछली दो भिड़ंत में बाजी मुंबई इंडियन्स के हाथ लगी थी। ऐसे में रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले में गुजरात जायंट्स पिछले सीजन की हार का हिसाब भी मुंबई से बराबर करना चाहेगी। मुंबई इंडियन्स पिछली बार खिताब जीतने में सफल रही थी। इस बार भी उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में जीत हासिल की है। ऐसे में गुजरात और मुंबई के बीच कांटे की टक्कर होने की पूरी संभावना है। पिछले सीजन खेले गए दोनों मुकाबलों में मुंबई द्वारा दिए बड़े लक्ष्य को गुजरात जायंट्स की टीम हासिल नहीं कर सकी थी। पहले मुकाबले में मुंबई ने 8 विकेट पर 162 रन बनाए थे जिसके जवाब में गुजरात जायंट्स 107/9 रन बना सकी थी। दूसरी भिड़ंत में मुंबई ने 5 विकेट पर 207 रन बनाए थे। जिसके जवाब में गुजरात जायंट्स 64 रन बनाकर ढेर हो गई। आइए अब जानते हैं कि इस सीजन के दूसरे मुकाबले के लिए आज कैसी रहेगी चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच और कैसा रहेगा बेंगलुरू के मौसम का हाल?

गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियन्स डब्ल्यूपीएल 2024 मैच की पिच रिपोर्ट (GGW vs MIW Pitch Report)

आज डब्ल्यूपीएल के तीसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियन्स के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी। सीजन के पहले दो मुकाबले में रनों की जमकर बारिश हुई। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के लिए मिले 172 रन के लक्ष्य को मुंबई इंडियन्स ने आखिरी गेंद में हासिल करके जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में आरसीबी ने 6 विकेट पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम 7 विकेट पर 155 रन बना सकी। 2 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

बेंगलुरू के मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है ऐसे में ओस की संभावना के बीच टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। पहले दो मुकाबलों में यही हुआ है और तीसरे में भी ऐसा ही होने की पूरी संभावना है। बल्लेबाजों का एक बार फिर बोलबाला दिखेगा और टीमें बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगी। पिच से शुरुआत में में तेज गेंदबाजों को और बीच के ओवरों में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। पहले दो मुकाबलों में ऐसा देखने को मिला है।

आज कैसा होगा बेंगलुरू का मौसम? (Bengaluru Weather Today)

आरसीबी और यूपी वॉरियर्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला रात 7.30 बजे से खेला जाना है। आइए बेंगलुरू के मौसम की बात भी कर लेते हैं। बेंगलुरू में आज दिन भर अच्छी धूप खिली रहेगी। अच्छी बात ये है कि बारिश का कोई अनुमान नहीं जताया गया है। इसके अलावा उमस भी बहुत कम रहेगी जो खिलाड़ियों के लिए अच्छी स्थिति रहेगी। आज बेंगलुरू का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा,वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने का अनुमान है। मैच के दौरान तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

आरसीबी और गुजरात जायंट्स की महिला टीमें

मुंबई इंडियंस महिला टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, अमनदीप कौर, फातिमा जाफर, कीर्तन बालाकृष्णन, शबनिम इस्माइल और एस सजना।

गुजरात जायंट्स की महिला टीम:

बेथ मूनी (कप्तान), एशले गार्डनर, डी. हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, एम.डी. शबनम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, फोबे लिचफील्ड, मेघना सिंह, तृषा पूजिता, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, कैथरीन ब्राइस, मन्नत कश्यप, वेदा कृष्णमूर्ति, तरन्नुम पठान, ली ताहुहू।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article